Madhya Pradesh

  • मध्य प्रदेश में कफ सिरप से एक और मौत

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से एक और बच्चे की मौत हो गई है। इस तरह कफ सिरप से मरने वाले बच्चों का आंकड़ा बढ़ कर 25 हो गया है। छिंदवाड़ा में एक साल के एक बच्चे की मौत हो गई है। खबर है कि छिंदवाड़ा के मोरडोगरी परासिया निवासी गर्विक की गुरुवार दोपहर नागपुर के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नागपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां के अस्पतालों में भर्ती चारों बच्चों का हाल जाना और उनके परिजनों से बात की। बच्चों से...

  • मध्यप्रदेश: असहजता का सीमित सत्र

    भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है विधानसभा का यह सबसे सीमित बजट सत्र आहूत किया गया था लेकिन इस सीमित सत्र में भी कई प्रकार की असहजता देखने को मिली सत्ताधारी दल के जहां कुछ विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा वही विपक्षी दल कांग्रेस एक ही मुद्दे पर बटी नजर आई। दरअसल, भले ही बजट सत्र सीमित अवधि का हो लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने घोषित तिथि तक विधानसभा चलाने का प्रयास किया। इसी कारण 2 दिन की छुट्टी के बाद एक दिन के लिए फिर से विधायक अपने क्षेत्र से आज...

  • मध्यप्रदेशः कुल बजट के बराबर ही कर्ज….?

    madhya pradesh budget : हमारे मालवा में बहुत पुराने जमाने से एक कहावत प्रचलित है- ‘‘घर भाड़े.... दूकान भाड़े.... छोरा-छोरी जलेबी झाड़े’’ आज यह कहावत आर्थिक संकट के दौर में हम पर याने हमारे प्रदेश पर लागू हो रही है। मध्यप्रदेश पर मौजूदा हालात में पहली बार चार लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है और संयोग यह भी कि इतना ही हमारे राज्य का वार्षिक बजट है।(madhya pradesh budget) राज्य सरकार ने पिछले साल 3.65 लाख करोड़ का बजट पेश किया था और वर्तमान में प्रदेश सरकार पर 4.10 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है, किंतु प्रदेश की...

  • मध्य प्रदेश के साथ जापान मिलकर करेगा कई क्षेत्रों में काम : मोहन यादव

    Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ( Mohan Yadav) ने कहा है कि राज्य ने बीते एक साल में कई क्षेत्रों में प्रगति की है। आने वाले समय में राज्य के साथ जापान भी कई क्षेत्रों में मिलकर काम करेगा।  मुख्यमंत्री यादव जापान की चार दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वह विभिन्न औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।   जापान रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं सहित सभी वर्गों, महिलाओं, किसानों आदि के रोजगार के लिए सरकार लगातार अभियान चला...

  • कांग्रेस पुराने पापों के लिए माफी मांगे: मोहन यादव

    Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी और बाबासाहेब अंबेडकर का अपमान किया है, इसलिए कांग्रेस को अपने पुराने पापों के लिए माफी मांगना चाहिए। मोहन यादव सरकार के कैबिनेट की बैठक महेश्वर में हो रही है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस की महू में होने वाली रैली को लेकर हमला बोला और कहा, "यह बाबासाहेब अंबेडकर की जन्म स्थली वाला प्रदेश है। बाबासाहेब ने समाज को समानता और सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। उस भावना के अनुसार प्रदेश...

  • नेताजी ने आईसीएस की नौकरी छोड़कर अंग्रेजों को मारा था तमाचा: मोहन यादव

    Mohan Yadav : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Subhash Chandra Bose) की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस की नौकरी ठुकराकर अंग्रेजों को तमाचा मारा था। राजधानी के सात नंबर बस स्टॉप के करीब सुभाष स्कूल चौराहे पर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित तमाम बड़े नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस (Subhash...

  • मध्य प्रदेश से 2028 तक गरीबी समाप्त करने का सरकार ने लिया संकल्प: मोहन यादव

    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने वर्ष 2028 तक गरीबी समाप्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए सरकार ने एक रोडमैप भी तैयार किया है, जिस पर अमल किया जाएगा। राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में वर्ष 2028 तक गरीबी समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। इसके लिए गरीब कल्याण मिशन-2028 (Garib Kalyan Mission-2028) का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में जितने भी गरीब और वंचित लोग...

  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस एकजुट, कोई विवाद नहीं: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस में अंदर खाने चल रही खींचतान की चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने सफाई दी है। साथ में कहा है कि राज्य में कांग्रेस एकजुट है और किसी तरह का विवाद भी नहीं है। बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक हुई थी और उसके बाद इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुछ मसलों पर अपनी नाराजगी जताई है। नाराजगी की चर्चाओं के बीच कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए...

  • भोपाल गैस हादसे का कचरा जलाने से पर्यावरण पर नहीं पड़ेगा कोई दुष्प्रभाव: मोहन यादव

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चार दशक पहले हुए यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के कचरे को जलाए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने साफ कर दिया है कि इस रासायनिक कचरे को लेकर किसी भी तरह की आशंका नहीं है क्योंकि इसका पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्ञात हो कि इस रासायनिक कचरे को कंटेनरों के जरिए सुरक्षित तौर पर पीथमपुर ले जाया गया है। जहां इस कचरे को जलाया जाना है। भोपाल से लेकर पीथमपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और कंटेनरों को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भोपाल से बुधवार की...

  • भारत का रक्षा निर्यात 10 वर्षों में रिकॉर्ड 21,000 करोड़ रुपये के हुआ पार: राजनाथ सिंह

    Rajnath Singh: भारत का रक्षा निर्यात एक दशक पहले के 2,000 करोड़ रुपये से बढ़कर रिकॉर्ड 21,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान महू छावनी में आर्मी वॉर कॉलेज (एडब्ल्यूसी) में अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये का रक्षा निर्यात हासिल करने का लक्ष्य रखा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारा रक्षा निर्यात, जो एक दशक पहले लगभग 2,000 करोड़ रुपये था, अब 21,000 करोड़ रुपये के प्रभावशाली स्तर को पार कर...

  • देश की बड़ी नदी परियोजनाओं के पीछे बाबासाहेब का विजन: पीएम मोदी

    Narendra Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने देश की बड़ी नदी परियोजनाओं का श्रेय डॉ. भीमराव अंबेडकर को देते हुए कहा आजादी के बाद की जल घाटी परियोजनाओं के पीछे उन्हीं का विजन था। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास के मौके पर प्रधानमंत्री ने राज्य को कई अन्य सौगातें भी दीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी पर एक डाक टिकट और एक स्मारक सिक्का भी जारी किया जिनकी...

  • मध्य प्रदेश में आई भ्रष्टाचार की बाढ़: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों में आयकर विभाग और लोकायुक्त की कार्रवाईयों में हुए बड़े खुलासे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की बाढ़ आई हुई है। बड़े-बड़े घोटाले सामने आ रहे हैं। महंगाई और बेरोजगारी ने जनता को दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष की कतार में लगा दिया है, वहीं भाजपा नेताओं और अफसरों के गठजोड़ ने मध्यप्रदेश की नीलामी चालू कर दी है। उन्होने आगे कहा, "पुलिस के एक सिपाही...

  • भोपाल के जंगल में एक कार में मिला 52 किलो सोना

    Income Tax Raid:  मध्य प्रदेश में आयकर विभाग (Income Tax Department) की जारी कार्रवाई के दौरान राजधानी भोपाल के करीब स्थित मेडोरा के जंगल में एक कार से 52 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। यह सोना किसका है और कहां से लाकर कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। राज्य में इन दिनों आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आयकर विभाग ने बिल्डर के भोपाल, ग्वालियर के अलावा इंदौर में कई ठिकानों पर दबिश दी। इसके साथ परिवहन विभाग (Transport Department) के पूर्व आरक्षक के यहां भी तलाशी का अभियान चला। यह...

  • भाजपा ने राजनीति का स्तर गिराया: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने शुक्रवार को भाजपा पर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में हुई धक्का-मुक्की के परिप्रेक्ष्य में कहा कि देश में राजनीति के स्तर को भाजपा जिस तरह नीचे गिरा रही है वह अत्यंत चिंताजनक है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ जिस तरह से भाजपा के सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन परिसर में हाथापाई की वह निंदनीय है। उसके बाद भाजपा के सांसद की ओर से राहुल गांधी (Rahul...

  • आयुष्मान योजना बन रही है सफेद हाथी: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने आयुष्मान योजना पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह योजना सफेद हाथी बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में कई बीमारियों को निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर किए जाने को लेकर कहा कि आयुष्मान योजना धीरे-धीरे सफेद हाथी बनती जा रही है। मध्य प्रदेश में 196 बीमारियों को निजी अस्पतालों में इलाज से बाहर कर दिया गया है। दूसरी तरफ सरकारी अस्पतालों में उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है। मलेरिया, मोतियाबिंद का ऑपरेशन, छोटे बच्चों की बीमारी, बुजुर्गों की कई बीमारियां निजी अस्पतालों में इलाज से...

  • मध्य प्रदेश के हर वर्ग का सरकार ने ख्याल रखा: मोहन यादव

    Mohan Yadav:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि उनकी सरकार ने हर वर्ग के विकास तथा कल्याण का ख्याल रखा है। राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को संवाददाताओं को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए 'नदी जोड़ो योजना' पर तेजी से काम कर रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

  • निमाड़ के संत सियाराम बाबा नहीं रहे, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक जताया

    खरगोन /भोपाल। मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र के सियाराम बाबा का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह 110 वर्ष के थे और बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने सियाराम बाबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सियाराम बाबा का आश्रम खरगोन जिले में नर्मदा नदी के तट पर तेली भट्यान में है। वह बीते 70 वर्षों से इसी आश्रम में रह रहे थे। बीते कुछ समय से वह अस्वस्थ थे। सियाराम बाबा एक लंगोट पहनकर रहा करते थे और उनके बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। सियाराम बाबा के अस्वस्थ होने...

  • मध्य प्रदेश को नहीं मिल रही केंद्र से योजना की राशि: कमलनाथ

    भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा राज्य में निजी निवेश आने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि निजी निवेश आना दूर की बात है, राज्य को तो केंद्र की योजनाओं का पैसा ही प्राप्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव आए दिन प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश के वादों की चर्चा करते रहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि निजी क्षेत्र से आने वाला यह निवेश तो दूर, केंद्र सरकार से प्रदेश में चल रही विभिन्न योजनाओं के लिए आने वाले...

  • मोहासा में होगा 18 हजार करोड़ का निवेश: मोहन यादव

    नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार को गति देने के लिए जारी कोशिशों के क्रम में शनिवार को नर्मदापुरम में छठी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (6th Regional Industry Conclave) का आयोजन हुआ। इस आयोजन से मोहासा की तस्वीर बदलेगी, जहां 18 हजार करोड़ का निवेश होगा  वहीं 24 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर 20 इकाइयों को भूमि का आवंटन पत्र दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र मोहासा समूचे नर्मदापुरम के विकास का केंद्र बनेगा। सतपुड़ा का यह क्षेत्र आज नया इतिहास लिखने जा रहा है। औद्योगिक विकास के लिए...

  • मप्र की वर्तमान प‍र‍िस्‍थ‍ित‍ियों में प्रदेश में नहीं आएगा निवेश: कमलनाथ

    Kamal Nath:  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) को राज्य में वास्तविक निवेश आने की संभावना कम है। उनका दावा है कि वर्तमान हालात में वास्तविक निवेश नहीं आएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव बार-बार प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने का दावा कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भी 17 वर्ष तक इसी तरह के दावे करते रहे। इन दावों की हक़ीक़त प्रदेश की जनता के सामने है।(Kamal Nath)  निवेश भरोसे से आता(Kamal Nath)  मुख्यमंत्री को सबसे पहले यह समझना...

और लोड करें