Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने की मांग, विस में प्रस्ताव पारित

तमिलनाडु विधानसभा ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय द्वारा पेश किए गए उस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार से मद्रास उच्च न्यायालय की प्रमुख भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि यह प्रस्ताव किसी भी भाषा के खिलाफ नहीं है। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित प्रमुख राजनीतिक दलों के विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सदन में अपनी बात रखी।

Also Read : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले सीईओ जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे

विधायकों ने इस मांग के इतिहास का उल्लेख किया और इस संबंध में अपने-अपने नेताओं द्वारा की गई पहल और प्रयासों को भी याद किया।

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष जे. सी. डी. प्रभाकर ने घोषणा की कि प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version