Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना समृद्ध होगा : अमित शाह

New Delhi, Sep 16 (ANI): Union Minister for Home Affairs and Cooperation Amit Shah speaks during the 2nd National Conference of Heads of Anti-Narcotics Task Force (ANTF) of states/UTs at Sushama Swaraj Bhawan, in New Delhi on Tuesday. (ANI Photo/Jitender Gupta)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दावा किया कि एनडीए जितना मजबूत होगा, बिहार उतना ही समृद्ध होगा। लालू परिवार पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव बिहार का विकास नहीं कर सकते हैं। 

रोहतास जिले के डेहरी में 10 जिलों के चयनित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अन्य दलों में नेता चुनाव जीतते हैं, लेकिन भाजपा ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता ही चुनाव जीतते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राजद और उनके सहयोगियों को सरकार चलाने का मौका दिया, लेकिन वहां फिरौती और हत्या जैसी घटनाएं होने लगीं। इससे राज्य की समृद्धि नहीं हो सकती। अगर युवाओं को आगे बढ़ना है और बिहार को विकास की राह पर ले जाना है तो आने वाले चुनाव में एनडीए की सरकार को वोट देकर मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस क्षेत्र की 80 प्रतिशत सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाएं।

Also Read : ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का नया गाना ‘परफेक्ट’ रिलीज

अमित शाह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को ‘घुसपैठिये बचाओ यात्रा’ बताया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या घुसपैठियों को वोट देने का अधिकार होना चाहिए, क्या उन्हें राशन या आयुष्मान कार्ड मिलना चाहिए? उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार के लिए जो काम किए हैं, उनकी जानकारी हर घर तक पहुंचाएं।

अमित शाह ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए आगे कहा कि ये लोग अगर सत्ता में आते हैं तो घुसपैठिये बढ़ेंगे।

बिहार सरकार की ओर से हाल ही में की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जा रही है। सामाजिक पेंशन की राशि बढ़ाई गई है। भ्रष्टाचार करने वाले बिहार की भलाई नहीं कर सकते हैं; बिहार का भविष्य एनडीए है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने जो काम किए, लालू यादव पूरे जीवन में उतना नहीं कर सकते हैं। इन्होंने चारा घोटाला किया, लैंड फॉर जॉब स्कैम किया और जेल में घोटाला किया। एक ओर भ्रष्टाचार वाली सरकार है और दूसरी तरफ मोदी सरकार है, जिस पर एक भी भ्रष्टाचार के दाग नहीं हैं।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version