बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पुरसुराह में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, घुसपैठ और राजनीतिक माहौल को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए। अमित शाह ने कहा कि आज बंगाल के हर कोने में टीएमसी के खिलाफ भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है और बदलाव चाहती है। तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ यह आक्रोश अब पूरे राज्य में फैल चुका...