Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रयागराज में सपा का प्रदर्शन

New Delhi, Jul 22 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi, Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav, and other opposition MPs dressed in black, protest against the Government outside Makar Dwar, at the Parliament Premises during the Monsoon Session, in New Delhi on Wednesday. (ANI Photo/Rahul Singh)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को प्रयागराज में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

श्री यादव की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।

Also Read : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में MoU हस्ताक्षर हुआ सम्पन्न

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा सरकार से शीघ्र समाधान निकालने की मांग की।

धरने में पूर्व प्रदेश प्रवक्ता निधि यादव, विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, संदीप यादव, तारिक सईद अज्जू, आदिल हमजा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर, प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सिविल लाइंस क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुभाष चौ

Pic Credit : ANI

Exit mobile version