विप चुनाव में बूथ कब्जा का आरोप, सपा ने दोबारा मतदान कराने की मांग की
समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) से विधान परिषद चुनाव में बूथ कब्जे की शिकायत करते हुए दोबारा मतदान कराने और प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों (पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और चुनाव में 55.24 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सपा मुख्यालय से शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन...