Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

यूपी के पूर्व डीजीपी विजय कुमार भाजपा में हुए शामिल

Vijay Kumar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विजय कुमार (Vijay Kumar) अपनी पत्नी अनुपमा कुमारी (Anupama Kumari) के साथ सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। Vijay Kumar

लखनऊ में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार व उनकी पत्नी को विभिन्न दलों के नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता द‍िलाई गई। इस मौके पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। झांसी के रहने वाले विजय कुमार (Vijay Kumar) ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

आईपीएस बने और बतौर पुलिस अधीक्षक पहली पोस्टिंग नवंबर 1989 से नवंबर 1990 तक शाहजहांपुर में रहे। इसके बाद गोरखपुर में एसपी रहे। ट्रेनिंग का कार्यकाल खत्म हुआ तो बतौर कप्तान विजय कुमार (Vijay Kumar) की पहली तैनाती पीलीभीत में हुई। पीलीभीत के बाद विजय कुमार बांदा, महाराजगंज और मुजफ्फरनगर के एसपी रहे। लगभग सवा दो साल गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी रहे।

गोरखपुर के साथ-साथ इलाहाबाद और लखनऊ एसएसपी विजय कुमार (Vijay Kumar) डीआईजी बने। 2022 में विजय कुमार को डीजी सीबीसीआईडी और डीएस चौहान (DS Chauhan) के रिटायरमेंट के बाद डीजी विजिलेंस का चार्ज दिया गया। फिर यूपी के कार्यवाहक डीजीपी बने। पीलीभीत के एसएसपी रहते हुए उन्होंने उग्रवादियों का सफाया किया था। इसके लिए राष्ट्रपति ने विजय कुमार को सम्मानित भी किया।

यह भी पढ़ें:

चुनाव में अब मुद्दे की बात होनी चाहिए: तेजस्वी यादव

यश के शानदार खेल से लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से हराया

Exit mobile version