Uttar Pradesh

  • यूपी में 2.89 करोड़ नाम कट गए

    लखनऊ। चुनाव आयोग ने आखिरकार उत्तर प्रदेश की मसौदा मतदाता सूची जारी कर दी। चार बार के समय विस्तार के बाद मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी हुई, जिसमें 2.89 करोड़ नाम कट गए हैं। पहले राज्य में 15 करोड 44 लाख मतदाता थे, जिनमें से अब 12 करोड़ 55 लाख बचे हैं। 18 फीसदी से ज्यादा यानी हर पांच में से एक मतदाता का नाम कट गया है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 12 लाख नाम कटे हैं, जबकि ललितपुर में सबसे कम 95 हजार नाम कटे हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी मसौदा मतदाता सूची के मुताबिक 46.23...

  • यूपी में दो करोड़ 90 लाख नाम कटेंगे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के काम का पहला चरण पूरा हो गया। बढ़ाई गई दो हफ्ते की अवधि शुक्रवार को खत्म हो गई। पांच दिन के बाद 31 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी होगी। लेकिन उससे पहले बताया गया है कि करीब दो करोड़ 90 लाख नाम कट सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कुल मतदाताओं में लगभग 20 फीसदी मतदाताओं के नाम कट जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में सिर्फ आठ फीसदी के करीब नाम कटे हैं। एसआईआर का पहला चरण पूरा होने के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया,...

  • वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा: पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण समारोह में कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब यूपी का डिफेंस कॉरिडोर दुनिया भर में जाना जाएगा। प्रधानमंत्री ने इसे उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि राज्य का डिफेंस कॉरिडोर आने वाले समय में वैश्विक पहचान बनेगा।  पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक विशाल डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है और 'ऑपरेशन सिंदूर’ में जिस ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत पूरी दुनिया ने देखी, उसका निर्माण अब लखनऊ में हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह दिन दूर नहीं जब...

  • उत्तर प्रदेश की एसआईआर की समस्या

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में कायदे से भाजपा शासित राज्यों में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए थी। बिहार की मिसाल सामने है, जहां जनता दल यू और भाजपा की सरकार थी और बिल्कुल चुनाव आयोग की तय समय सीमा के हिसाब से काम हो गया। लेकिन दूसरे चरण में भाजपा शासित कई राज्यों में समस्या आई। सबसे हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश का है। चुनाव आयोग ने दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चार नवंबर को एसआईआर का काम शुरू कराया था। चार दिसंबर को पहला चरण समाप्त होना था। लेकिन...

  • उत्तर प्रदेश: सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला

    उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शनिवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया। सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है, जिसमें एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पांच अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) शामिल हैं। इस तबादला आदेश के तहत ममता रानी चौधरी, जो पूर्व में अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) के पद पर तैनात थीं, उनको अब पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने और इस क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण...

  • उत्तर प्रदेश में एक और कार्यवाहक डीजीपी

    उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर स्थायी पुलिस महानिदेशक नहीं नियुक्त किया और देश के सबसे बडे प्रदेश को पहली महिला डीजीपी भी नहीं मिली। राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1990 बैच के आईपीएएस अधिकारी राजीव कृष्णा को प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी बनाया है। वे उत्तर प्रदेश के लगातार पांचवें कार्यवाहक डीजीपी हैं। इससे पहले प्रशांत कुमार कार्यवाहक पुलिस प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे। उनका कार्यकाल 31 मई को खत्म हुआ। उन्होंने सेवा विस्तार लेने का बड़ा प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। राजीव कृष्णा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बने हैं और साथ ही वे राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड...

  • उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित की जा रही 57 नगर पालिकाएं

     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश की 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट नगर पालिकाओं में परिवर्तित किया जा रहा है। नगर विकास विभाग सीएम योगी के विजन 'ईज ऑफ लिविंग' के मूल मंत्र के मुताबिक प्रदेश के नगरीय क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का तीव्र गति से विकास कर रहा है। (Yogi Adityanath) इस क्रम में जहां एक ओर प्रदेश में 17 स्मार्ट शहर बनाए गए हैं, उसी अनुरूप जिला मुख्यालयों में स्थित 57 नगर पालिकाओं को स्मार्ट नगर पालिकाओं के तौर पर विकसित किया जा रहा है। परियोजना के लिए लगभग 40,000 करोड़ रुपए...

  • अमृतसर में बाबासाहेब की प्रतिमा खंडित होने पर मायावती का ‘आप’ पर निशाना

    Mayawati : बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने अमृतसर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने को लेकर पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकारी लापरवाही से ऐसी घटना हुई है। इसमें असामाजिक तत्वों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई हो। बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में स्थापित प्रतिमा खंडित करने व वहां संविधान की किताब के नजदीक आग लगाने का प्रयास शर्मनाक है।...

  • मिल्कीपुर उपचुनाव: अखिलेश ने थानों में एसएचओ/एसओ की नियुक्ति पर उठाए सवाल

    Akhilesh Yadav : उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर सीट पर पांच फरवरी को चुनाव होना है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की ओर से सरकार को घेरने के लिए नए-नए तरीके आजमा रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मतदान से पहले पुलिस थानों में एसएचओ/एसओ की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं और पीडीए के प्रतिशत का जिक्र किया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स के माध्यम से एक इंडेक्स जारी करके लिखा कि जो यह कह रहे हैं कि नियुक्ति मेरिट के आधार पर हुई हैं, क्या उनका मतलब यह है...

  • आरक्षण को खत्म करने में लगी है कांग्रेस पार्टी: मायावती

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने बुधवार को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। मायावती बुधवार को 69 साल की हो गईं हैं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ पिछड़े लोगों को आरक्षण का पूरा लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और अनुसूचित जाति, जनजाति के अन्य महापुरुषों का अपमान और अनादर किया है। कांग्रेस आरक्षण के अधिकार को...

  • यूपी के कन्नौज में निर्माणाधीन स्टेशन का लेंटर गिरा, कई मजदूर घायल

    कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन (Construction Railway Station) का लेंटर शनिवार को भरभरा कर गिर गया। इसमें कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। पुलिस और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। घायलों को मलबे से निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर राहत-बचाव की टीम पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया। टीम ने अब तक छह मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी मजदूरों का रेस्क्यू (Rescue)...

  • संगम स्नान कराने प्रदेश के सभी जिलों से चलेंगी बसें: मुख्यमंत्री योगी

    mahakumbh 2025 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संगम स्नान के लिए प्रदेश के सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ को लेकर यूपी रोडवेज द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पूरे महाकुंभ अवधि हेतु सभी जनपदों से प्रयागराज हेतु बसों का संचालन किया जाए, साथ ही बसों के संचालन से संबंधित समय सारणी का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।(mahakumbh 2025) उन्होंने कहा कि प्रमुख स्नान पर्वों के अतिरिक्त भी पूरी महाकुंभ...

  • भाजपा दरार वादी पार्टी इसका इंसान के जीवन से कोई लेना देना नहीं: अखिलेश यादव

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और उसे दरारवादी पार्टी करार दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने संभल में जानबूझकर हिंसा करवाई है और मासूम लोगों पर अत्याचार किया गया। सपा का प्रतिनिधिमंडल जब संभल गया तो उसे रोका गया। वहां जाने नहीं दिया गया। आखिर सरकार क्या छिपाना चाहती थी। उन्होंने कहा कि इस घटना के माध्यम से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा दरारवादी पार्टी है। इनके लिए...

  • अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने को सरकार प्रयत्नशील: सीएम योगी

    Yogi Adityanath:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास होना चाहिए। सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से प्रयत्नशील है। सरकार का यह संकल्प है कि भीषण शीतलहर में कोई भी व्यक्ति खुले में सोने और ठंड से ठिठुरने को मजबूर न हो। इसके लिए आश्रय गृहों की व्यवस्था, कंबल वितरण सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी शुक्रवार को ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम द्वारा 2 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से बनाए गए नवीन आश्रय गृह...

  • मनरेगा के तहत दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ रही योगी सरकार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व में, प्रदेश सरकार राज्य के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार की यह पहल समाज के सभी वर्गों को सशक्त बनाते हुए एक आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव रख रही है। सीएम योगी का मानना है कि विकास का असली अर्थ तभी है जब समाज के सबसे कमजोर वर्ग की जरूरतें पूरी हो...

  • सीएम योगी की अगुवाई में गरीबी मुक्त प्रदेश की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश

    लखनऊ। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश को गरीबी मुक्त बनाने के लिए सरकार महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि 2 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के अति गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। इस दिशा में व्यापक स्तर पर सर्वेक्षण और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पहल ‘जीरो पावर्टी’ अभियान के तहत चल रही है, जो उत्तर प्रदेश को गरीबी मुक्त राज्य बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। योगी सरकार प्रदेश में 15 लाख अति गरीब...

  • सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक: सीएम योगी

    Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि सुशासन के लिए सुरक्षा का भाव आवश्यक है। यह जनसहभागिता के बिना संभव नहीं हो सकता। सुरक्षा का भाव घर के अंदर से पैदा करना होगा। यदि व्यक्ति घर के अंदर सुरक्षित है तो सामुदायिक रूप से सुरक्षा का भाव स्वत स्फूर्ति भाव के साथ पैदा होता हुआ दिखाई देगा। अपराध-अपराधियों, भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के लिए सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है। अटल जी व पीएम मोदी से प्रेरणा प्राप्त करते हुए सरकार ने सुरक्षा के मुद्दे पर पहले दिन से जीरो टॉलरेंस की जो नीति रखी है, इसके...

  • महाकुंभ की तैयारी को लेकर सपा मुखिया अखिलेश ने उठाए सवाल

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने वीडियो जारी कर सवाल उठाए हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार में ‘प्रयागराज महाकुंभ 2025’ की तैयारी की सच्चाई। कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा चक्र का प्रबंधन किसी अंतिम दिन की प्रतीक्षा नहीं करता है। प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के...

  • अटल जी की कार्यशैली और निर्णयों की पूरी दुनिया कायल थी: राजनाथ सिंह

    Rajnath Singh: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित 'अटल युवा महाकुंभ' के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और उनके साथ जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर उन्होंने अटल जी की महानता का स्मरण करते हुए प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन और विचारधारा आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, "अटल जी का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनकी...

  • ये लोग खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार खोद देंगे: अखिलेश

    Akhilesh Yadav:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के इटावा में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने हर जगह मंदिर या अन्य जगह खुदाई पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग एक दिन "खोदते-खोदते अपनी सरकार खोद देंगे"। सपा मुखिया ने यहां पत्रकारों से बातचीत में संभल में मंदिर मिलने पर कहा, "ये ऐसे ही खोदते रहेंगे और खोदते-खोदते एक दिन अपनी सरकार को खोद देंगे। ये मठ विधान पर चलने वाले लोग हैं। सरकार हटेगी तभी आवारा पशु हट पाएंगे। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' वाले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं...

और लोड करें