राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान पूरा, 13.39 करोड़ पहुंची मतदाताओं की संख्या

उत्तर प्रदेश में एसआईआर 2026 अभियान सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है और शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस व्यापक अभियान के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,39,84,792 हो गई है।

नई सूची के अनुसार, पुरुष मतदाताओं की संख्या 7.30 करोड़ (54.54 प्रतिशत) और महिला मतदाताओं की संख्या 6.09 करोड़ (45.46 प्रतिशत) दर्ज की गई है। जेंडर रेशियो में भी सुधार हुआ है, जो अब बढ़कर 834 पहुंच गया है। इस बार कुल मतदाताओं में 84.28 लाख की बड़ी बढ़ोतरी हुई है, जबकि 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या में 14.29 लाख का इजाफा हुआ है।

राज्य के जिन जिलों में सबसे ज्यादा नए मतदाता जुड़े हैं, उनमें प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनपुर प्रमुख हैं।

पुनरीक्षण प्रक्रिया की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 को हुई थी। इसके तहत गणना चरण 4 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चला। इसके बाद 6 जनवरी 2026 को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई, जिसमें कुल 12,55,56,025 मतदाता दर्ज थे। 

Also Read : महाराष्ट्र का 50 हजार साल पुराना लोनार झील, जहां रहस्यमयी ढंग से बदलता है पानी का रंग

उस समय पुरुष मतदाता 6,88,43,159 (54.83 प्रतिशत) और महिला मतदाता 5,67,08,747 (45.17 प्रतिशत) थे, जबकि थर्ड जेंडर के 4,119 मतदाता शामिल थे। 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या उस समय 3,33,981 थी और जेंडर रेशियो 824 था।

मसौदा सूची के बाद 6 जनवरी से 6 मार्च 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। इसके बाद 27 मार्च 2026 तक सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण, सुनवाई और सत्यापन किया गया। पूरी प्रक्रिया के बाद 10 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित की गई।

इस अभियान में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त दलों के साथ 5 महत्वपूर्ण बैठकें हुईं, जबकि जिला स्तर पर 904 और ईआरओ स्तर पर 2186 बैठकें आयोजित की गईं।

बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की भी बड़ी भूमिका रही। कुल 5,82,877 बीएलए इस प्रक्रिया में शामिल हुए, जिनमें भाजपा के 1,61,581, सपा के 1,57,631, बसपा के 1,54,224, कांग्रेस के 97,153 और ‘आप’ के 6,480 एजेंट शामिल थे।

खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया के दौरान राजनीतिक दलों को हर चरण की जानकारी दी गई और उनके सुझावों को भी शामिल किया गया।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 7 =