उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहरायी पर था।
Also Read : ब्रिक्स संसदीय मंच के घोषणा पत्र में आतंकवाद की कड़ी निंदा की गई
आंकड़ों के मुताबिक भूकंप के झटके आज शाम 6.19 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 30.075 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 79.908 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार जिले में फिलहाल किसी नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है।
Pic Credit : UNI
