Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Uttarkashi, Oct 07 (ANI): Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami offers prayers at the Shri Kashi Vishwanath Temple on the occasion of Prime Minister Narendra Modi completing 25 years in public life and national service, in Uttarkashi on Wednesday. (@ukcmo X/ANI Photo)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

उन्होंने बाबा विश्वनाथ से श्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।

Also Read : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित

उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से श्री मोदी के दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य का विषय है।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version