Pushkar Singh Dhami

  • उत्तराखंड में 12 से 20 अक्टूबर के बीच एक लाख से अधिक फार्म-6 के आवेदन प्राप्त हुए

    उत्तराखंड में 12 से 20 अक्टूबर तक चुनाव आयोग द्वारा आयोजित विशेष अभियान के अन्तर्गत कुल एक लाख 744 व्यक्तियों के फॉर्म 6 के आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह जानकारी गुरुवार को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीबीआरसी पुरुषोत्तम ने दी। मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि आगामी एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर प्रदेश में 12 नवंबर 2026 से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान की शुरुआत की जाएगी। 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसी दिन से 11 दिसंबर...

  • हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार स्थित केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित होगी। बैठक में स्वास्थ्य, आवास और शहरी विकास समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। प्रस्तावों के परीक्षण और विचार-विमर्श के बाद मंत्रिमंडल महत्वपूर्ण निर्णय ले सकता है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का पूजन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय मेला नियंत्रण भवन में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होने की...

  • सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव : धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ना ग्राम स्तर पर विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। श्री धामी कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी तथा सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। वे स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति...

  • प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सुबह उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से श्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है। Also Read : मुख्य चुनाव...

  • धामी ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में विशेष रेल को हरी झंडी दिखायी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सनातन परंपराओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि छह दिवसीय इस विशेष यात्रा में प्रदेश के विभिन्न वर्गों से लगभग 700 श्रद्धालु सहभागी बन रहे हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी माताएं-बहनें, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के...

  • नमाज तय जगहों पर ही पढ़ी जाए, सड़कों पर नहीं : उत्तराखंड सीएम धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सार्वजनिक सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात या कानून-व्यवस्था में बाधा डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर धर्म का सम्मान किया जाता है, लेकिन कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। सड़कों पर नमाज की अनुमति देने की वकालत करने वाले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा...

  • पीएम मोदी की ‘ऊर्जा बचत अपील’ पर सीएम धामी की खास पहल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री धामी ने अपना सरकारी काफिला आधा कर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचत अपील को 'राष्ट्रहित का संकल्प' बताया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण बताते हुए अपनी सरकारी फ्लीट को आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील केवल ऊर्जा बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर, सक्षम और जिम्मेदार भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प...

  • उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने 17 अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी

    उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़े 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में परिवहन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, वन, अल्पसंख्यक कल्याण समेत कई क्षेत्रों में नीतिगत फैसले लिए गए।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कैबिनेट बैठक में राज्य के समग्र विकास, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने, विधिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने, खनन नियमों में आवश्यक संशोधन तथा वन सेवा व्यवस्था को अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ये फैसले प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।...

  • सीएम धामी की केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों एवं आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  सीएम धामी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ''नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की। इस दौरान चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन तथा राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों के आवंटन को पूर्ववत...

  • सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स को किया फोन, दी बधाई और शुभकामनाएं

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को फोन कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड, रामनगर (नैनीताल) द्वारा घोषित किए गए थे।  मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। इनमें एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज, रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल, एसवीएम इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) के इशांत कोठारी, जीबी पंत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, खैरना (नैनीताल) की भूमिका और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा (बागेश्वर) के योगेश जोशी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...

  • बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

    केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा केदार की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने संकल्प लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रथम पूजा अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना...

  • कैबिनेट विस्तार के बाद धामी का मंत्रियों को संदेश

    उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रियों ने भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। खजान दास ने कहा यह देवभूमि है और हमारी कोशिश होगी कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हम प्रदेश हित में काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भाजपा फिर जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी।  वहीं, मंत्री बने राम सिंह कैड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री,...

  • सीएम धामी ने चमोली के श्री गोपीनाथ मंदिर का महत्व बताया

    देवी भूमि उत्तराखंड अपनी प्राचीन पौराणिक विरासत और भव्य मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में चमोली के गोपेश्वर में स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर बाबा भोलेनाथ को समर्पित है और अपनी अनोखी स्थापत्य कला व धार्मिक महत्व के कारण काफी मशहूर भी है। गोपीनाथ मंदिर का निर्माण नौवीं व 11वीं शताब्दी के बीच कत्यूरी शासकों की ओर से किया गया था। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का भव्य वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा,...

  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम धामी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के संबंध में तैयारियों का निरीक्षण किया। अमित शाह राज्य में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने बताया कि हरिद्वार में भव्य रूप से कुंभ मेला आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि डेडलाइन से पहले कार्य को पूरा कर लें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के आसपास के इलाकों और पूरे उत्तराखंड से लोग इसमें हिस्सा लेंगे। हमारे जाने-माने...

  • ‘परीक्षा पे चर्चा’ अब राष्ट्रीय आंदोलन, स्कूली परीक्षा परिपक्व होने का एक पड़ाव है: धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' के नौवें संस्करण से जुड़ा है। यह आयोजन अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। पीएम मोदी का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन संपूर्ण जीवन नहीं।  सीएम धामी ने अपने स्कूली जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय...

  • केंद्रीय बजट भारत को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने वाला है : पुष्कर सिंह धामी

    केंद्रीय बजट के संबंध में उत्तराखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय, देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबोधित किया और इसे विकसित भारत का बजट बताया। सीएम ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार बजट पेश किया है, उन्हें बधाई देता हूं। यह बजट पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है और 2026-27 का यह बजट भारत की आत्मा, आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला है। यह भारत के सभी नागरिकों की आकांक्षाओं वाला बजट है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बजट हर वर्ग के...

  • मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देशभक्तों के बलिदान को याद रखते हुए हमेशा देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और न्याय के रास्ते पर चलना चाहिए।  धामी ने आगे कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने में हम अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास,' यह मंत्र हमें अपने काम में अपनाना चाहिए...

  • उत्तराखंड : सीएम धामी ने अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच की संस्तुति की

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है। सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।  मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय बहन अंकिता भंडारी के साथ हुई इस अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार ने बिना किसी विलंब के पूर्ण संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। मामले की गंभीरता को...

  • त्रिपुरा के छात्र की मौत पर सीएम धामी ने परिजनों से की बात

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में अध्ययन करने वाले दिवंगत छात्र एंजेल चकमा के पिता से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि जो भी लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "देहरादून में अध्ययन कर रहे दिवंगत छात्र एंजेल चकमा के पिताजी से फोन पर बातचीत की। इस अत्यंत दुखद घटना को लेकर गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस प्रकरण को हमारी सरकार ने पूरी गंभीरता से...

  • रानीखेत में सुबह सैर पर निकले सीएम धामी

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार सुबह लोगों से मिलने के लिए रानीखेत पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों और सैलानियों से चाय पर चर्चा कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का फीडबैक लिया।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे हैं। इस बीच धामी गांधी चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले पिलखोली निवासी राजेंद्र सिंह नेगी के टी स्टाल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अखबार पढ़ा और चाय की चुस्की संग फेन का आनंद लिया और दुकान पर मौजूद लोगों से उनकी समस्याएं जानीं। साथ ही उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों...

और लोड करें