Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नेपाल में हिमस्खलन से 3 की मौत, 12 घायल

काठमांडू। नेपाल (Nepal) के मुगु जिले (Mugu District) में हिमस्खलन (Landslide) की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। जुमला जिले के कुल 15 लोग कैटरपिलर फंगस यार्सागुम्बा (Caterpillar Fungus Yarsagumba) की तलाश में मुगु गए थे, लेकिन वे शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गए। पतरासी ग्रामीण नगर पालिका के अध्यक्ष पूर्णा सिंह बोहोरा (Poorna Singh Bohora) ने शिन्हुआ को बताया, सभी 15 लोग हिमस्खलन में दब गए, जिसमें तीन की जान चली गई, बाकि घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों का लोकल हेल्थ पोस्ट (Local Health Post) में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- http://पहलवानों के समर्थन में किसानों के प्रदर्शन से पहले दिल्ली की सभी सीमाओं पर फोर्स तैनात

मुगु के मुख्य जिला अधिकारी मोहन बहादुर थापा (Mohan Bahadur Thapa) ने कहा कि बचाव अभियान के लिए सुरक्षाकर्मियों की एक टीम भेजी गई है, लेकिन बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावटें आ रही हैं। यह नेपाल में सबसे दूरस्थ जिले के रूप में जाना जाता है। उन्होंने सिन्हुआ को बताया, घटना स्थल जिला मुख्यालय से दो दिन की पैदल दूरी पर है। हमारी बचाव टीम अभी तक वहां नहीं पहुंची है। इससे पहले 2 मई को, पश्चिमी नेपाल के दारचुला जिले में एक हिमस्खलन में यार्सागुम्बा के पांच लोगों की मौत हो गई थी। (आईएएनएस)

Exit mobile version