नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में भिड़ंत: एक भारतीय की मौत
नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के प्रयास के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि भारतीय मूल के एक न्यूजीलैण्ड नागरिक सहित हेलीकॉप्टर के पायलट घायल हो गए। काठमांडू पोस्ट के अनुसार नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा है कि इस हादसे में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान वसंत कुमार बालारामुडु (47 वर्ष, निवासी चेन्नई) के रूप में हुई है। वह फिशटेल एयर के हेलीकॉप्टर में सवार थे। हादसे में घायल हुए न्यूजीलैंड के नागरिक शैलेश कृष्णा पटेल और पायलटों को तत्काल बचाया गया और इलाज...