Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एक्ट्रेस गायत्री रघुराम ने छोड़ा भाजपा का साथ, पार्टी से दिया इस्तीफा

Gayathri Raguramm

Twitter - Gayathri Raguramm

नई दिल्ली | Gayathri Raghuram Left BJP: अभिनेत्री से नेत्री बनीं गायत्री रघुराम ने भारतीय जनता पार्टी को झटका देते हुए इस्तीफा दे दिया है। भाजपा से अलग होते वक्त नेता गायत्री रघुराम ने पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ भी की। उन्होंने पीएम मोदी को राष्ट्रपिता, विश्वगुरु और महान नेता बताया।

ये भी पढ़ें:- भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में

2014 में ज्वाइन की थी भाजपा
Gayathri Raghuram Left BJP: बता दें कि, गायत्री रघुराम पेशे से एक्टर और कोरिओग्राफर थीं। उन्होंने 2014 में पीएम मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में कदम रखा और भाजपा ज्वाइन की थी। लेकिन पिछले साल 23 नवंबर 2022 को प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी को बदनाम करने की गतिविधियों में शामिल होने के चलते 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया था। जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें:- राजस्थान में महिला सशक्तिकरण का इतिहास

पीएम मोदी, अमिशाह को भी किया टैग
Gayathri Raghuram Left BJP: गायत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मैंने भारी मन के साथ भाजपा से इस्तीफा दिया है क्योंकि तमिलनाडु इकाई में महिलाओं को बराबर अधिकार और सम्मान नहीं दिया जाता। तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई के नेतृत्व में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष को टैग किया है।

ये भी पढ़ें:- बिहार में आ गया ‘जंगलराज’ : नड्डा

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष को ठहराया जिम्मेदार
Gayathri Raghuram Left BJP: भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देते हुए गायत्री रघुराम ने ट्वीट करते हुए कहा कि पार्टी के अंदर महिलाओं को बराबर अधिकार और मौके नहीं दिए जाते। उन्होंने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के लिए तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु इकाई में किसी को भी सच्चे कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं है।

ये भी पढ़ें:- महानिदेशक गेरा ने (रीपा) परिसर का किया निरीक्षण

Exit mobile version