Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, फौजा सिंह का गया पद, बलबीर सिंह मंत्री

Bhagwant Mann

Twitter - Bhagwant Mann

चंडीगढ़ | Balbir Singh Cabinet Minister: पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार के कैबिनेट में शनिवार को बड़ा फेरबदल हो गया है। आज शाम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Cabinet) की मौजूदगी में चंडीगढ़ स्थित राजभवन में बेहद सादे से समारोह में बलबीर सिंह को भगवंत मान मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ दिलाई गई।

66 साल के विधायक डॉ. बलबीर सिंह पंजाब की पटियाला (ग्रामीण) विधानसभा सीट से विधायक हैं। बलबीर सिंह को फौजा सिंह सरारी के इस्तीफा देने के बाद आज कैबिनेट मंत्री बनाया गया। गौरतलब है कि, डॉ. बलबीर सिंह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित मोहिंद्रा को 53,474 मतों से हराया था। इसी के साथ डॉ. बलबीर को मुख्यमंत्री भगवंत मान का करीबी माना जाता है।

ये भी पढ़ें:- वीनस विलियम्स चोट के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

बोले सरारी- मैं वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा
बता दें कि, भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद शनिवार को ही फौजा सिंह सरारी ने भगवंत मान कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है और कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा।

ये भी पढ़ें:- मणिपुर में 43 उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Balbir Singh Cabinet Minister: गौरतलब है कि, पिछले साल सितंबर में सरारी का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। जिस पर फौजा सिंह को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया था। हालांकि सरारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था, लेकिन विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था। विपक्ष लगातार मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर फौजा सिंह सरारी का बचाने का आरोप लगा रहा था।

ये भी पढ़ें:- शिक्षक भर्ती घोटाला : पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 7 फरवरी तक

Exit mobile version