पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सीएम पर फेंके अंडे, टमाटर
लुधियाना। अब तक सत्तारूढ़ पार्टियों के कार्यकर्ता विरोधी पार्टियों के नेताओं के ऊपर अंडे और टमाटर फेंकते थे। लेकिन पंजाब में उलटा हुआ है। पंजाब में सिर्फ दो विधायकों वाली पार्टी भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऊपर अंडे और टमाटर फेंके। हैरानी की बात यह है कि अंडे और टमाटर फेंकने वाली भीड़ का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने किया, जिनके दादा बेअंत सिंह पंजाब के सीएम रहे हैं। एक दिन पहले उनके ऊपर अंडे फेंके गए थे। रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लुधियाना में मुख्यमंत्री भगवंत...