Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कर्नाटक:नए सीएम की शपथ 18 मई को

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव अभी नहीं हुआ है। पार्टी के आला नेता नए नेता का नाम तय करने पर माथापच्ची कर रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है। जानकार सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी का नया मुख्यमंत्री 18 मई यानी गुरुवार को शपथ लेगा। हालांकि यह तय नहीं है कि सिर्फ मुख्यमंत्री की शपथ होगी या पूरी सरकार शपथ लेगी। बताया जा रहा है कि अगर सिद्धरमैया मुख्यमंत्री होते हैं को डीके शिवकुमार को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और इन दोनों को एक साथ शपथ दिलाई जाएगी।

बहरहाल, कांग्रेस के जानकार सूत्रों के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी शामिल होंगी। उनके अलावा कर्नाटक में चुनाव में जबरदस्त मेहनत करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि समान विचारधारा वाले दलों को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। गौरतलब है कि कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने पर काम कर रही है।

Exit mobile version