Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शाह हरियाणा पुलिस को देंगे ‘प्रेसिडेंट कलर’ अवार्ड

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) 14 फरवरी को हरियाणा जा रहे हैं। यहां पर अमित शाह हरियाणा पुलिस (Haryana Police) को ‘प्रेसिडेंट कलर’ (President’s Colour’) अवार्ड (award) प्रदान करेंगे। इसी के साथ ही वो कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि शाह का यह हरियाणा दौरा भाजपा के लिए बेहद अहम होने वाला है।

हरियाणा पुलिस अपनी सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट कलर अवार्ड से सम्मानित होने जा रही है। हरियाणा पुलिस को यह अवार्ड केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदान करेंगे। समारोह 14 फरवरी को करनाल के मधुबन पुलिस परिसर में सुबह 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर 2.30 बजे अमित शाह हरियाणा सहकारिता विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हरियाणा प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी कर सकते हैं। इसमें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के असर और उसके तोड़ पर फीडबैक लिया जा सकता है। यही नहीं 2024 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी शाह संगठन के नेताओं से चर्चा कर सकते हैं। (आईएएनएस)

Exit mobile version