Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरायण पर बधाई दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को भोगी (Bhogi) और उत्तरायण (Uttarayan) उत्सव पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘भोगी पर शुभकामनाएं। सभी की खुशी और सलामती की दुआ करता हूं।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘उत्तरायण पर शुभकामनाएं। हमारे जीवन में खुशियों की भरमार हो।’

भोगी कई दक्षिणी राज्यों में चार दिवसीय पोंगल के पहले दिन मनाए जाने वाले अहम फसल उत्सवों में से एक है। उत्तरायण भी फसल से जुड़ा त्योहार है। यह गुजरात में मनाए जाने वाले पतंग उड़ाने के प्रमुख उत्सवों में से एक है। (भाषा)

Exit mobile version