Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सीएम केजरीवाल को जान से मारने की धमकी! पुलिस ने आरोपी को नहीं किया गिरफ्तार, क्यों?

नई दिल्ली | Threat To Arvind Kejriwal: देश में जब चारों ओर सिक्युरिटी से घिरे रहने वाले नेताओं को कोई भी सरेआम जान से मारने की धमकी दे सकता है तो बेचारी आम पब्लिक कैसे सुरक्षित महसूस कर सकती है। बड़ी-बड़ी हस्तियों को जान से मारने की धमकी मिलना तो अब आम बात सी लगने लगी है। अब दिल्ली की राजनीतिक सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की धमकी मिली है।

Threat To Arvind Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी के बाद राजधानी दिल्ली की पुलिस में हड़कंप मच गया और तुरंत प्रभाव से इस शख्स की तलाश शुरू की गई।

आधी रात को पुलिस के पास आया कॉल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, एक शख्स ने सोमवार की रात 12.05 बजे पीसीआर पर कॉल कर सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उसकी शिनाख्त कर ली गई।

आरोपी को दबोचा, लेकिन नहीं किया गिरफ्तार
धमकी देने वाले शख्स की शिनाख्त होने के बाद दिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया, लेकिन उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया।

मानसिक हालत ठीक नहीं, चल रहा दिमागी इलाज
Threat To Arvind Kejriwal:  दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सीएम अरविंद केजरीववाल को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी दिल्ली के ही मुंडका का रहने वाला है और उसका नाम जय प्रकाश है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। आरोपी का दिमागी इलाज चल रहा है। दिल्ली के गुलाबी बाग में आरोपी का इलाज जारी है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

Exit mobile version