Delhi News

  • अगले पांच साल दिल्ली से बेरोजगारी दूर करने पर होगा काम: केजरीवाल

    Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि अब अगले पांच साल उनकी टीम दिल्ली से बेरोजगारी खत्म करने पर काम करेगी और युवा बेरोजगारों को उनकी शिक्षा और काबिलियत के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दिलवाई जाएंगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि मैं दिल्ली विधानसभा चुनाव में घर-घर घूम रहा हूं, गली-गली में जा रहा हूं, लोगों से मिल रहा हूं। पिछले 10 साल में हमने लोगों की कई परेशानी दूर करने की कोशिश की है। शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, बिजली के क्षेत्र में,...

  • गुंडागर्दी पर उतर आई है भाजपा, पुलिस भी कर रही है सपोर्ट: आतिशी

    Atishi Marlena : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि अब भाजपा जब देख रही है कि वह पूरी तरह से दिल्ली में हार रही है तो वह गुंडागर्दी और गाली-गलौज पर उतर आई है और आप कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता और मारपीट की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Atishi Marlena) और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर सभी घटनाओं को साझा किया है। आतिशी ने कहा कि जब से रमेश बिधूड़ी भारतीय जनता...

  • भाजपा ने ‘आप’ पर बनी फिल्म दिखाने से रोका: केजरीवाल

    Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पर एक फिल्म बनी है। आज जहां इस फ़िल्म को पत्रकारों को दिखाया जाना था, वहां देखिए, कितनी भारी संख्या में पुलिस लगाकर भाजपा ने इस फ़िल्म को दिखाने से रोक दिया। भाजपा इस फिल्म से बुरी तरह से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस फिल्म को क्यों रोकना चाहती है? इस फिल्म में आखिर ऐसा क्या है जिससे भाजपा डरी हुई है? ये फिल्म पर्दे के पीछे के उन सब...

  • अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के लिए की घोषणा, सरकार बनने के बाद बस में सफर रहेगा फ्री

    Arvind Kejriwal:  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक और चुनावी घोषणा कर दी है। इसके जरिए उन्होंने दिल्ली के छात्रों को साधने की कोशिश की है। अरविंद केजरीवाल की घोषणा के मुताबिक अब सरकार बनने के बाद दिल्ली की बसों में छात्रों को फ्री यात्रा का लाभ मिलेगा। अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ-साथ मेट्रो में भी छात्रों को 50 प्रतिशत किराए में छूट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है।(Arvind Kejriwal) अरविंद केजरीवाल ने कहा कि "पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे देश।" उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत गरीब लोग हैं,...

  • सोनिया गांधी कांग्रेस के नए मुख्यालय का करेंगी उद्घाटन

    Sonia Gandhi: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगी। कांग्रेस के नए मुख्यालय नया पता 'इंदिरा गांधी भवन' 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति रहने वाली है। 15 जनवरी, 2025 को सुबह 10...

  • भाजपा-आरएसएस ही नहीं हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से भी: राहुल गांधी

    Rahul Gandhi:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा, आरएसएस और उनके सहयोगियों पर व्यवस्थित रूप से भारत के संस्थानों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी की लड़ाई अब राजनीतिक विरोधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय राज्य की मशीनरी के खिलाफ है।(Rahul Gandhi) बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में नए कांग्रेस मुख्यालय के उद्घाटन के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते...

  • लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

    नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें याद किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा, "सादगी और विनम्रता की मिसाल, देश को जय जवान, जय किसान का संदेश देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। स्वराज के प्रति उनका दृढ़ संकल्प और राष्ट्र निर्माण के उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक्स पर लिखा, "लाल...

  • पीएम मोदी का फ्रांस दौरा, एआई शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

    पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 10 से 11 फरवरी तक फ्रांस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक्शन समिट में भाग लेंगे। शुक्रवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यह जानकारी दी। राजदूतों के 30वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि फ्रांस 10-11 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह शिखर सम्मेलन एआई पर बातचीत का अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री मोदी हमारे देश में एक प्रमुख यात्रा पर आएंगे, क्योंकि हम एआई पर सभी शक्तियों के साथ बातचीत करना चाहते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति ने वैश्विक बातचीत के रूप में एआई के महत्व पर...

  • जितना काम ‘आप’ ने किया, उतना किसी ने नहीं: अरविंद केजरीवाल

    Arvind Kejriwal:  यूपी-बिहार के लोगों का फर्जी वोट बनवाकर दिल्ली विधानसभा में जुड़वाया जा रहा है। अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद दिल्ली में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करते दिखे। भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि यूपी-बिहार और पूर्वांचलियों के लिए जितना काम हमने किया, उतना किसी ने नहीं किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा का काम सिर्फ मुझे गाली देना और धरना-प्रदर्शन करना है, इसलिए...

  • दिल्ली में ‘जीवन रक्षा योजना’ कामयाब होगी: अशोक गहलोत

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अब कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने वाली 'जीवन रक्षा योजना' की घोषणा की है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने योजना को लेकर कहा कि यह दिल्ली के हर एक परिवार के लिए लागू होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व सीएम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनके सवालों के जवाब दिए। दिल्ली में 'जीवन रक्षा योजना' कितनी कामयाब होगी। इस सवाल...

  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जाएंगे। आंध्र प्रदेश को करोड़ों की सौगात देंगे। पीएम मोदी ने कहा वो विशाखापत्तनम में ग्रीन एनर्जी से जुड़े प्रमुख कार्यों का उद्घाटन करने को लेकर उत्सुक हैं। सतत विकास, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक बड़े कदम के रूप में प्रधानमंत्री मोदी 8 जनवरी (बुधवार) को शाम 5:30 बजे आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि हरित ऊर्जा, नवीकरणीय...

  • अमित शाह ने ‘भारतपोल’ पोर्टल लॉन्च किया

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा विकसित 'भारतपोल' पोर्टल को लॉन्च किया। इस अवसर पर अमित शाह ने सीबीआई अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस पदक भी प्रदान किया। 'भारतपोल' पोर्टल के लॉन्च पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, "आज 'भारतपोल' के शुभारंभ के लिए हम यहां एकत्रित हुए हैं। यह हमारे देश की अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है। 'भारतपोल' की संरचना से भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस खुदको इसकी मदद से बहुत सरलता से...

  • बिना पार्टी के इशारे के अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकते रमेश बिधूड़ी: मनीष सिसोदिया

    नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर दिए गए बयान पर घमासान लगातार जारी है और अब इस पर विपक्षी पार्टियों लगातार भाजपा पार्टी और रमेश बिधूड़ी को घेर रही हैं। रमेश बिधूड़ी के बयान पर आप आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यही चरित्र है। रमेश बिधूड़ी जो बोलते हैं वह अपने नेताओं से विमर्श किए बिना बोलते होंगे या अपनी पार्टी के सीनियर लीडर्स के बिना इशारे पर बोलते होंगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ये भारतीय जनता...

  • केजरीवाल ने 50 हजार गज में बनाया 45 करोड़ रुपये का शीश महल: अमित शाह

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को नई दिल्ली में कामकाजी महिला छात्रावास सुषमा भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरोप लगाया कि केजरीवाल को जब दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना भवन बनाने का काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मेरे घर पर कुछ बच्चे मिलने आए थे तो मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया? तो एक बच्चे ने कहा कि उन्होंने एक 45 करोड़ रुपये का शीशमहल खुद के लिए बनाया।...

  • दिल्ली के सरकारी स्कूल प्राइवेट से भी बेहतर: सीएम आतिशी

    Atishi Marlena:  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने झिलमिल इलाके में सरकारी स्कूल में एक नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। झिलमिल के इस सरकारी स्कूल में अलग-अलग विषयों के 6 लैब्स हैं। इस स्कूल में विश्वस्तरीय हॉकी मैदान और 5 स्टेट मल्टीपरपस हॉल भी बनवाया गया है। इस अवसर पर आतिशी ने कहा कि दिल्ली की ‘शिक्षा क्रांति’ से सरकारी स्कूल के छात्रों में प्राइवेट स्कूलों के स्टूडेंट्स से बेहतर करने का आत्मविश्वास आया है। हर बच्चे को सबसे अच्छी शिक्षा देने के अरविंद केजरीवाल के विज़न के तहत झिलमिल कॉलोनी के स्कूल में बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास एकेडमिक...

  • भारत के युवाओं का ‘एकलव्य’ जैसा अंगूठा काट रही भाजपा: राहुल गांधी

    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर देश के युवाओं के भविष्य को मिटाने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की। लिखा, "भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है। सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है। पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो एग्जाम समय पर नहीं होते। एग्जाम हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं और जब युवा न्याय मांगते हैं, तब उनकी आवाज को बेरहमी से...

  • सीएम आतिशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की चिट्ठी का दिया जवाब

    नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने गुरुवार को किसानों की स्थिति को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री Atishi Marlena को चिट्ठी लिखी। जिस पर अब मुख्यमंत्री आतिशी ने जवाब दिया है। आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है, जैसे दाऊद इब्राहिम अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो। मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे कहा कि जितना बुरा हाल किसानों का भाजपा के समय में हुआ, उतना कभी नहीं हुआ। पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, पीएम मोदी से कहिए उनसे बात करें, किसानों पर...

  • केजरीवाल ने आरएसएस प्रमुख भागवत को लिखी चिट्ठी, पूछे ये सवाल

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी। केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरएसएस प्रमुख से चार सवाल पूछे है? उन्होंने कहा कि आरएसएस दिल्ली चुनावों में भाजपा के लिए वोट मांगेगी। क्या ये सही है? भाजपा के नेता खुलकर पैसे बांटकर वोट खरीद रहे हैं। क्या आरएसएस वोट खरीदने का समर्थन करती है? हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आप संयोजक अरविंद...

  • दिल्ली के कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय पहुंचीं सीएम आतिशी

    नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi Marlena) ने शनिवार को कालकाजी स्थित सर्वोदय विद्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने स्कूल के बच्चों और उनके अभिभावकों से मुलाकात की। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने बच्चों की शिक्षा को लेकर दिल्ली सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि जैसे आप सभी अपने बच्चों के लिए चिंतित रहते हैं, वैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी आपके बच्चों के लिए उतने ही चिंतित रहते हैं, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। बच्चों के अभिभावकों भी मुख्यमंत्री आतिशी की मौजूदगी से हैरान हुए। उन्होंने सीएम के इस...

  • भाजपा बंद करना चाहती है दिल्ली वालों की सुविधाएं: केजरीवाल

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाने और बुजुर्गों का निःशुल्क इलाज कराए जाने जैसी योजनाओं को भाजपा रोकना चाहती है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन योजनाओं की जांच के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें किस चीज की जांच होगी। यह हमारी चुनावी घोषणाएं हैं, जिन्हें जांच के नाम पर ये रोकना चाहते हैं। केजरीवाल का कहना है कि भाजपा ने अपने इस कदम से अपनी नियत साफ कर दी है। उन्होंने आरोप...

और लोड करें