Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

कुत्ते को भूलकर भी न खिलाएं ये 5 फल, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर!

fruits

Fruits: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके प्यारे कुत्ते के लिए कुछ फल (Fruits) कितने खतरनाक हो सकते हैं? हम अक्सर उन्हें प्यार से फल देते हैं, लेकिन कुछ फल उनके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक हो सकते हैं। इनसे कुत्तों को पेट दर्द, उल्टी या किडनी की समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं ऐसे फलों के बारे में…

कुत्ते को इन Fruits को ना खिलाएं

चेरी छोटे-छोटे फल होते हैं, जिन्हें कुत्ते आसानी से खा सकते हैं। लेकिन इसके बीजों में साइनाइड नाम का खतरनाक पदार्थ होता है, जो कुत्तों के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही चेरी के बीज कुत्ते के पेट में फंस सकते हैं और दिक्कत पैदा कर सकते हैं।

साइट्रस फल जैसे नींबू और अंगूर खट्टे होते हैं, जो कुत्ते के पेट को खराब कर सकते हैं। इन फलों के छिलके भी कुत्ते के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, क्योंकि ये उनके पेट में समस्या पैदा कर सकते हैं।

अंगूर और किशमिश कुत्तों के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इनकी थोड़ी सी भी मात्रा में सेवन कुत्ते की किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है और किडनी फेल हो सकती है।

आलूबुखारा की गुठली अगर थोड़ी सी खाई जाए तो कुत्ते को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन इसके बीज में साइनाइड होता है। जो कुत्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। यह उनके गले या पेट को नुकसान पहुंचा सकता है और आंतों में फंस सकता है।

कुत्ते एवोकाडो का थोड़ा सा गूदा खा सकते हैं, लेकिन इसके बाकी हिस्से जैसे छिलका, डंठल और पत्तियां कुत्ते के लिए जहरीले होते हैं। इनमें एक रसायन होता है, जो दस्त और उलटी का कारण बन सकता है।

read more: कुंभ का बहुत धार्मिक महत्व

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

read more: नए साल पर बाबा श्याम का मनमोहक नजारा, सालासर धाम रात ढाई बजे खुला

Exit mobile version