Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Dryness: सर्दियों में बालों की खुश्की दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

Dryness

Dryness: सर्दियों में खुश्की होना आम बात है। महिलाओं और पुरुषों दोनों में ये समस्या देखने को मिलती है। सिर में खुश्की ( dandruff) होने की वजह से बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इस स्थिति में स्कैल्प की त्वचा पपड़ीदार हो जाती है। ऐसा होने पर बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती है जिससे हेयर फॉल जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। बालों में पोषण की भी कमी हो जाती है, जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी खुश्की से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। तो हम आपको बिना किसी केमिकल का यूज करें सिर्फ घरेलू नुस्खों से इसे दूर कर सकते हैं। तो आइए जानते है, घरेलू नुस्खे के बारे में….

नींबू-सरसों का तेल

सिर में खुश्की होना आम बात हो गई है हर कोई इससे निजात पाना चाहता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है। खुश्की को खत्म करने में नींबू एक रामबाण चीज है। नींबू के इस्तेमाल से आप खुश्की को खत्म कर सकते हैं। इसे आपको कुछ इस तरह लगाना है। नींबू के रस को आपको नहाने से पहले अपने सिर पर लगा लेना है और थोड़ी देर बाद अपने बालों को शैंपू कर लेना है। इसके अलावा आप नींबू को सरसों के तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपको एक ही बार में फर्क देखने को मिल जाएगा।

read more: कश्मीर भूल जाइए, जन्नत से कम नहीं हैं राजस्थान की ये जगह

दही-नींबू

सिर की खुश्की खत्म करने में नींबू सबसे अच्छा होता है। इसमें सेप्टिक एसिड पाया जाता है जो खुश्की को खत्म करने में मदद करता है। इसे आप दही में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसे आपको कुछ इस तरह इस्तेमाल करना है।

सबसे पहले आपको एक कटोरी में दही ले लेना है। इसके बाद इसमें एक नींबू का रस मिलाना है। पूरे पैक को अपने स्कैल्प पर अप्लाई करना है और आधे घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लेना है। इसके इस्तेमाल से भी आपको एक ही बार में फर्क मिल जाएगा। वहीं 3 बार के इस्तेमाल के बाद तो आपकी खुश्की एकदम खत्म हो जाएगी।

read more: व्यायाम से बुजुर्गों की याददाश्त में हो सकता है सुधार

 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version