Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Eat Raisins: खून की कमी दूर करने के लिए खाएं किशमिश, जानें सही तरीका

Eat Raisins

Eat Raisins: खून की कमी यानि हीमोग्लोबिन कम होना, शरीर में कई बीमारियों का कारण बन सकता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगती हैं, जिससे शरीर में खून कम हो जाता है।

लंबे समय तक ऐसा होने से शरीर में थकान, कमजोरी, एनर्जी में कमी महसूस होने लगती है। आयरन से भरपूर चीजें खा कर खून की कमी को पूरा किया जा सकता है।

खून की कमी दूर करने के लिए किशमिश खाना भी फायदेमंद माना जाता है। जानिए खून बढ़ाने के लिए कैसे करें किशमिश का सेवन?

also read: IND vs AUS: विराट के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, न बल्ला चल रहा, अब फील्डिंग में भी

खून बढ़ाने के लिए कैसे खाएं किशमिश

शरीर में खून बढ़ाने के लिए, हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए और आयरन की कमी को पूरा करने के लिए किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए।

भीगी हुई किशमिश खाने से आयरन की कमी दूर होती है। इससे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर मिलता है।

रोजाना किशमिश खाने से एनीमिया जैसे रोग को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए करीब 20-25 किशमिश को धोकर 1 कप साफ पानी में भिगो दें।

सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पी लें। उसके बाद भीगी हुई किशमिश को चबाकर खा लें।

भीगी किशमिश खाने के फायदे

भीगी हुई किशमिश खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इससे सीजनल बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

किशमिश को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इससे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। (Eat Raisins)

रोजाना भीगी किशमिश खाने से भरपूर फाइबर मिलता है जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।

हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए ये फायदेमंद है।

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन्हें भी रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए।

जिन लोगों का वजन आसानी से नहीं बढ़ता, वो लोग रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करें इससे हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है।

भीगी हुई किशमिश के साथ किशमिश का पानी पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है।

ये लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Exit mobile version