Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

eggs Benefits: सर्दियों में अंडे खाने वाले सावधान, अंडे ही खा रहे है या…

Benefits of eating eggs

Benefits of eating eggs: सर्दियों का मौसम है, और ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ पोषण से भरपूर चीजों का सेवन भी करते हैं।

अंडे, जो सर्दियों में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों में से एक हैं, इस समय बाजारों में खूब बिकते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि जो अंडे आप खा रहे हैं, वे असली हैं या नकली?

हाल के दिनों में बाजार में आर्टिफिशियल प्लास्टिक से बने नकली अंडों की खबरें सामने आई हैं। ये नकली अंडे न केवल सेहत के लिए खतरनाक हैं, बल्कि गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आप जो अंडे खरीद रहे हैं, वे असली हैं या नहीं।

also read: Bank Holiday: दिसंबर में बैंक 17 दिन रहेंगे बंद, जानें आपके राज्य का हाल

नकली अंडों की पहचान

ये पहला तरीका है

अगर अंडा प्लास्टिक का है तो आप इसे बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं। आपको इसके लिए सबसे पहले करना ये है कि अंडे को लेना है उसे जलाना है यानी अंडे को आग के पास लेकर जाना है।

अब अगर अंडे में से प्लास्टिक की बदबू आए तो ये संकेत होता है कि अंडा प्लास्टिक का है यानी नकली है।

ये दूसरा तरीका है

आप अंडा खरीदते समय ही ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या फिर नकली। आपको इसमें बस एक छोटा सा काम करना होता है जिसमें आपको अंडे को कान के पास ले जाना है और फिर इसे हिलाना है।

इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडे के अंदर से आवाज आ रही है तो ये अंडा नकली होने का संकेत हो सकता है। जबकि, आवाज न आने वाले अंडे को असली माना जाता है।

ये तीसरा तरीका है

आमतौर पर ऐसा होता है और शायद आप भी ऐसा ही करते हों कि लोग उन अंडों को सही मानते हैं जो बेहद चमकदार होते हैं।

पर यहां ये जान लें कि जो अंडा जितना ज्यादा चमकदार होता है उसे उतना ही नकली माना जाता है। इसलिए अंडे की चमक पर बिलकुल न जाएं।

ये चौथा तरीका है

अंडे खरीदते समय या उन्हें घर लाकर आप ये चेक कर सकते हैं कि ये असली है या नकली है। इसके लिए आपको अंडे को छूना है। इस दौरान ध्यान दें कि अगर अंडा खुरदुरा है तो ये बताता है कि ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। जबकि, अगर छूने में अंडा चिकना है तो ये असली हो सकता है।

Exit mobile version