Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

मानसून में घूमने के लिए Best है ये जगह, बनाएं घूमने का Plan

Kumbhalgarh

देश में लगभग सभी जगह मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। गर्मी से राहत दिलाने वाला ये मौसम ज्यादातर लोगों को अच्छा लगता है। कुछ लोग तो इस मौसम में खूब घूमना-फिरना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कई बार बारिश के चलते प्लान धरे के धरे रह जाते हैं। लेकिन अगर आप कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो आपको कुछ शानदार जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइये जानते है?

माउंट आबू

अगर राजस्थान में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो माउंट आबू घूमने जा सकते हैं। ये जगह पूरे साल पर्यटकों से भरी रहती हैं। लेकिन मानसून के सुहावने मौसम में ये जगह और ज्यादा खूबसूरत हो जाती है। यहां आकर आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है। मानसून के दौरान यहां का नजारा और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां अरावली की पहाड़ियों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। यहां आप फैमिली, दोस्त और अकेले भी घूमने जा सकते हैं। समय हो तो बायोलॉजिकल पार्क और सज्जनगढ़ पैलेस भी घूम सकते हैं।

कुंभलगढ़

बारिश के मौसम में राजस्थान का कुंभलगढ़ काफी खूबसूरत जगह है। यहां आकर आप विशाल किला भी देख सकते हैं। कुंभलगढ़ में आप बादल महल घूम सकते हैं, रणकपुर जैन मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर भी जा सकते हैं।

बांसवाड़ा

राजस्थान का बांसवाड़ा अगर आप नहीं घूमें तो अब यहां जाने का प्लान बना सकते है। यहां आपको एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा। इसे 100 द्वीपों का शहर भी कहा जाता है। ये शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है। राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश भी बांसवाड़ा में होती है, इसलिए यहां मानसून का समय घूमने के लिए बेस्ट है।

Read more: मानसून के दौरान Leh Ladakh से भी बेहतर घूमने की जगहें

Exit mobile version