राजस्थान के 309 नगर निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, दो चरणों में होगा मतदान
राजस्थान के निर्वाचन आयोग ने सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बुधवार को कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग के अनुसार इन निकायों में दो चरण में चुनाव कराये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पहले चरण में नौ सितंबर को तथा दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा तथा परिणाम 14 सितंबर को आएगा। जिन 309 नगरीय निकायों में चुनाव करवाने की घोषणा की गई है, उनमें 248 नगरपालिकाएं, 51 नगर परिषद एवं दस नगर निगम हैं। इनमें कुल 10,245 वार्ड हैं। निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी...