राजस्थान में अजमेर संभाग के ब्यावर जिले में पंचायत चुनाव के अन्तिम एवं चतुर्थ चरण वाले मतदान केन्द्रों वाले विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के चतुर्थ चरण में पंचायत समिति बदनौर, मसूदा, एवं रायपुर के मतदान केन्द्रों पर 14 नवम्बर को सुबह सात बजे से सांय छह बजे तक एवं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए एवं 16 नवम्बर को सुबह सात बजे से सांय छह बजे तक पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान किया जाएगा।
पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार, चतुर्थ चरण के दौरान जिन विद्यालय भवनों में मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, उनमे 13 से 17 नवम्बर तक स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



