राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में अपराह्न एक बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में पहले चरण में 162 निकायों में मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है और अपराह्न एक बजे तक 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

निर्वाचन विभाग के अनुसार अपराह्न एक बजे तक 50.38 प्रतिशत मतदान हो चुका। इस दौरान इन निकायों के कुल 57 लाख 52 हजार 280 मतदाताओं में 28 लाख 97 हजार 745 मतदाताओं ने अपना वोट डाला। 

Also Read : अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकर किए नष्ट: सेंटकॉम

मतदान के इन छह घंटों में सर्वाधिक 81.28 प्रतिशत मतदान डीग जिले में सीकरी नगरपालिका चुनाव में हुआ जबकि भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में सबसे कम 36.67 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हआ और पहले तीन घंटों में इन निकायों में 26.45 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण में 162 नगर निकायों में चार नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाओं में सायं छह बजे तक मतदान होगा।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें