राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर मदन राठौड़ ने उठाये सवाल

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा को लेकर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि श्रीमती गांधी ने अपनी किताब अपने मन और अपने नजरिए के अनुसार लिखी है, लेकिन किताब में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी से जुड़े घटनाक्रम को जिस तरह प्रस्तुत किया गया है, उस पर सवाल खड़े होते हैं।

श्री राठौड़ ने बुधवार को यहां कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने और अपना नजरिया प्रस्तुत करने का अधिकार है, लेकिन इतिहास को एकतरफा तरीके से पेश करना उचित नहीं है।

Also Read : पुष्पेंद्र सिंह कुशवाह को श्रद्धांजलि देने भिण्ड पहुंचे सिंधिया

उन्होंने संजय गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक संजय गांधी जीवित थे, तब तक पूरा परिवार उनकी व्यवस्था के अनुसार चलता था। देश चलाने की कोशिश में भी उस व्यवस्था का इस्तेमाल किया गया। श्री राठौड़ ने कहा कि संजय गांधी के निधन के बाद अब उन्हें खलनायक के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है, जो स्वस्थ राजनीतिक और सामाजिक परंपरा नहीं है। किसी व्यक्ति के जीवनकाल में उसकी भूमिका कुछ और बताना और मृत्यु के बाद उसे नकारात्मक रूप में प्रस्तुत करने को उचित नहीं कहा जा सकता है।

उन्होंने श्रीमती गांधी के उस कथन पर भी सवाल उठाए, जिसमें इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए सरकार को रिमोट से किसी अन्य व्यक्ति द्वारा चलाए जाने की बात कही गई है। उन्होंने सवाल किया कि जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं तो यह कैसे कहा जा सकता है कि सरकार का संचालन कोई और कर रहा था। उनके इस बयान से श्रीमती गांधी की आत्मकथा को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

और पढ़ें