Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Pulses: सर्दियों में गर्म तासीर वाली कौन सी दालें खाएं? जानिए पूरी जानकारी

Pulses

Pulses: सर्दियों में शरीर को ठंड से बचाने के लिए गर्म तासीर वाली दालें खानी चाहिए। इस मौसम में शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी गर्मी की आवश्यकता होती है। सर्दियों में दालें न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती हैं और विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। सर्दियों के मौसम में गर्म तासीर वाली दालों का सेवन शरीर को गर्माहट देने और इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए बेहद फायदेमंद है। इन्हें खाने शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती, तो आइए जानते हैं कि ठंड में कौन सी दालें खानी चाहिए।

मसूर, उड़द और चने की दाल

ठंड में मसूर, उड़द, अरहर और मूंग की दाल खाई जा सकती हैं। मसूर दाल में आयरन, प्रोटीन, और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर को ऊर्जा देता है और सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। उड़द दाल कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत करने और जोड़ों के दर्द में फायदेमंद है।अरहर दाल में एंटीऑक्सिडेंट और फोलेट होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। मूंग दाल हल्की और पचने में आसान होती है, लेकिन इसकी तासीर भी शरीर को गर्माहट प्रदान करती है। इन दालों को सेवन घी के साथ खाया जा सकता है, जिससे शरीर को ज्यादा फायदा हो सकता है।

read more: Cracked Heels: सर्दियों में फटी एड़ियों से हैं परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद

सर्दियों में इन दालों के सेवन से न केवल शरीर का तापमान संतुलित रहता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी सक्रिय बनाए रखती हैं। ठंड के मौसम में पाचन कमजोर हो सकता है। लेकिन गर्म तासीर वाली दालें फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो पाचन में सहायक होती हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से ताकत देते हैं और मौसम से जुड़ी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी और जुकाम से बचाव करते हैं।उड़द दाल और मसूर दाल विशेष रूप से ठंड में ज्यादा फायदेमंद मानी गई हैं। ये मेटाबोलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को लंबे समय तक गर्माहट देती हैं। इन दालों को हल्दी, काली मिर्च, और हींग के साथ पकाना सेहत के लिए और भी फायदेमंद होता है।

read more: Guava: सुबह खाली पेट अमरूद खाना सही या गलत? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version