Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Purple Foods: स्किन के ग्लो के लिए पर्पल फूड खाने की डालें आदत

Image Credit: Raepublic

हम में काफी लोग चाहते हैं की अपनी स्किन ग्लोइंग हो जिससे एक गजब का कॉन्फिडेंस आ सके। ऐसे में आपको अपनी फूड हैबिट्स में थोड़ा चेंज लाना होगा। और त्वचा पर अच्छा असर पड़ सके।

चुकंदर का सेवन करने या इसको जूस के तौर पर पीने से सूजन दूर होती हैं। और साथ ही ब्लड फ्लो सही हो जाता हैं। साथ ही यह दोनों चीजें हेल्दी स्किन के लिए बेहद जरूरी हैं। चुकंदर हमारे सेल्स को ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से भी बचाते हैं। और ऐसे में स्किन से जुड़ी परेशानी भी दूर रहती हैं।

अंगूर खाने से धूप के अल्ट्रावायलेट रेज से होने वाले स्किन डैमेज से काफी सुरक्षा मिलती हैं। लेकिन अगर आप घर के बाहर तपती धूप में निकलते हैं। तो आपके लिए अंगूर का सेवन काफी जरूरी हो जाता हैं। और आप चाहें इसका सूखा रूप किशमिश भी खा सकते हैं।

बैंगन की मदद से कई टेस्टी डिशेज तैयार की जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की यह स्किन के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता हैं। साथ ही इस सब्जी में ‘सोलासोडिन रमनोसिल ग्लाइकोसाइड’ नामक कंपाउंड पाया जाता हैं। और जो विटामिन ए और विटामिन सी का काफी अच्छा सोर्स हैं। और यह हमारी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता हैं।

पैशन फ्रूट में पिकेटेनॉल नामक एक खास पॉलीफेनोल एंटीऑक्सीडेंट होता हैं। और जो त्वचा की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। साथ ही यह हमारी स्किन सेल्स को भी दिन के समय में सूर्य से डैमेज होने से बचाने में भी मदद करता हैं।

कई स्टडीज में यह बात सामने आई हैं की बैंगनी पत्तागोभी में एंटी-इंफ्लेमेंट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। साथ ही इसे खाने से स्किन में तो ग्लो आता हैं। और साथ ही अगर इसके पत्तों को त्वचा पर लगाएंगे तो इससे सूजन को भी दूर किया जा सकता हैं।

यह भी पढ़ें :- 

5 सबसे हेल्दी फ्रूट, सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

लंबे और घने बालों लिए अपनाएं ये 5 आसान नुस्खे

Exit mobile version