Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से मां लक्ष्मी हो जाएगी रूष्ठ

Dhanteras 2024

Dhanteras 2024 : 5 दिनों के दीपोत्सव के पर्व की शुरूआत हो चुकी है. सालभर में दीवाली के पर्व का सबसे ज्यादा इंताजार किया जाता है. 29 अक्तूबर से दीपोत्सव शुरू हो रहा है, जो कि पांच दिन का पर्व है. जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज मनाया जाता है. इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर को मनाया जा रहा है.

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है। लोग इस अवसर पर सोने, चांदी, बर्तनों और यहां तक कि वाहनों की खरीदारी भी करते हैं। हालांकि, धनतेरस पर कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनकी खरीद को अशुभ माना जाता है और जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए।

यदि आप भी धनतेरस के लिए खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो पहले उन वस्तुओं के बारे में जान लें जिन्हें इस दिन खरीदने से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको उन चार वस्तुओं के बारे में बताएंगे जिन्हें धनतेरस पर नहीं खरीदना चाहिए।

also read: Diwali 2024: शुरू हुआ दीपोत्सव का पर्व,आज धनतेरस पर जानें खरीददारी का शुभ मुहुर्त

घर न लाएं नुकीली चीजें

धनतेरस के पावन मौके पर सोने-चांदी की चीजें खरीद सकते हैं लेकिन नुकीली और धारदार चीजें न खरीदें। घर पर चाकू, पिन, सुई जैसी नुकीली और धारदार चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। धनतेरस पर नुकीली चीजें घर लाना अशुभ माना जाता है।

लोहे की वस्तुएं न खरीदें

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, लोहे को शनिदेव का कारण माना जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए निकलें तो लोहे की चीजों को खरीदकर घर न ले आएं। कहते हैं कि धनतेरस के दिन लोहे की चीजें खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।

एल्युमिनियम का सामान न खरीदें

धनतेरस के मौके पर एल्युमिनियम से बने सामान की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इस दिन धातु से बने सामान को घर लाने से बचें। मान्यता है कि धातु दुर्भाग्य का सूचक है।

स्टील से बनी चीजों को खरीदने से बचें

धनतेरस के दिन अधिकतर लोग स्टील के बर्तन घर लेकर आते हैं। लेकिन स्टील एक शुद्ध धातु नहीं है। स्टील पर राहु का प्रभाव ज्यादा रहता है। ऐसे में स्टील से बना सामान न खरीदें। बल्कि धनतेरस के अवसर पर आप प्राकृतिक धातुओं की खरीदारी कर सकते हैं। (Dhanteras 2024)

Exit mobile version