Diabetes Patients: सर्दियों में ज्यादातर लोग चटपटा, तला-भुना और मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन मधुमेह के मरीजों को इस मौसम में अपने खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए। ठंड के मौसम में शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव की संभावना अधिक होती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। चूंकि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है और इसका स्थायी इलाज संभव नहीं है, इसे केवल सही खानपान और लाइफस्टाइल से नियंत्रित किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में मधुमेह के मरीजों को कौन-कौन से खाद्य पदार्थ खाने चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां
डायबिटीज के मरीजों को हरी पत्तेदार सब्जियां अधिक खाना चाहिए। जैसे पालक, मेथी, सरसों, और ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में शुगर का लेवल नियंत्रित रहता है।
साबुत फल
डायबिटीज के मरीज के लिए साबुत फल भी उपयोगी होता है। जैसे अमरूद, संतरा, और सेब खाना चाहिए। वैसे सेब स्टार्च की मात्रा होती है, लेकिन सेब नुकसानदेह नहीं होता। इसलिए मरीज को सेब का सेवन करना चाहिए। इन फलों में फाइबर और सिंपल शुगर होता है, जो खून में शुगर का अवशोषण को धीमा कर देता है। ध्यान रहे कि अगर आप ब्लड शुगर कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो बहुत अधिक मात्रा में फलों का रस नहीं पीना चाहिए।
प्रोटीन का उपयोग सही मात्रा में करें
डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त खाना भी जरूरी है। जैसे अंडे, पनीर, दालें, और लो-फैट दही को डाइट में शामिल करते हैं तो इससे भी आपका शुगर लेवल सामान्य रहेगा और आप हेल्दी महसूस करेंगे। प्रोटीन युक्त नाश्ते से दिनभर शुगर लेवल स्थिर रहता है। बादाम, अखरोट, चिया बीज, और अलसी के बीज ओमेगा-3 और फाइबर से भरपूर होते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए नट्स और बीज अच्छा माना गया है। डायबिटीज के मरीजों को ताजे सूप भी लेना चाहिए। टमाटर पालक के सूप मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
शुगर फ्री और प्रोसेस्ड फूड से बचें
शुगर फ्री और पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड, बेकरी प्रोडक्ट्स, और मिठाइयों से मरीजों को दूरी बनानी चाहिए। इन चीजों के सेवन से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। तो ऐसे में मरीज को इससे परहेज करना चाहिए।
विटामिन D और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ
read more: गाजर सेवन से त्वचा, आंखों और बालों को मिलता है चमत्कारिक लाभ
ठंड के मौसम में धूप में बैठना और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। इससे मरीज का स्वास्थ्य नियंत्रित रहता है। डायबिटीज के मरीज को एक ही बार में अधिक भोजन करने से भी बचना चाहिए। छोटे-छोटे अंतराल पर संतुलित भोजन करना चाहिए। डायबिटीज के मरीज को लंबे समय तक खाली पेट नहीं रहना चाहिए। इससे भी शुगर बढ़ सकता है।
read more: सर्दियों में घुटनों का दर्द नहीं करेगा परेशान, अपनाएं ये 3 असरदार वर्कआउट
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी चीज को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
