Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

World Meditation Day 2024: आज है विश्व ध्यान दिवस, जानिए इसके के फायदे

World Meditation Day 2024 (1)

World Meditation Day 2024: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस के रूप में घोषित किया है। जिसमें भारत सह-प्रायोजक रहा, ध्यान लगाना एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे मन-मस्तिष्क को शांति मिलती है और सुकून का एहसास होता है। मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए खासतौर से ध्यान लगाया जाता है। ध्यान ना सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है बल्कि शारीरिक रूप से भी इसके फायदे मिलते हैं। जानिए ध्यान लगाने (Meditation) पर सेहत को किस-किस तरह से फायदा मिलता है।

मेडिटेशन करने के फायदे

तनाव कम होता है

ध्यान लगाने पर तनाव कम होने में मदद मिलती है। तनाव एक ऐसी समस्या है जो ना सिर्फ मानसिक तौर पर प्रभावित करती है बल्कि इससे शरीर को भी नुकसान पहुंचते हैं। तनाव कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का कारण बनता है और तनाव के कारण बालों के झड़ने से लेकर पेट की परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में मेडिटेशन के माध्यम से तनाव को कम किया जा सकता है।

एंजाइटी कंट्रोल होती है

मेडिटेशन से एंजाइटी कम होने में भी मदद मिलती है। एंजाइटी ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है। किसी बात को लगातार सोचते रहना और घबराहट होना एंजाइटी के लक्षणों में शामिल है। जिन लोगों को एंजाइटी की दिक्कत है वे माइंडफुलनेस प्रैक्टिस कर सकते हैं। एंजाइटी दूर होने में मेडिटेशन का असर दिखता है।

एकाग्रता बढ़ती है

ध्यान लगाने पर एकाग्रता बढ़ती है। अगर आपको किसी काम को करते समय ध्यानकेंद्रित करने में दिक्कत होने लगती है तो ध्यान लगाया जा सकता है। ध्यान लगाने पर फोकस तो बढ़ता ही है, साथ ही आपका अटेंशन स्पैन भी बढ़ता है। इससे याद्दाश्त तेज होने में भी मदद मिलती है।

read more: New Year 2025: जानें इस साल की छुट्टियां और लॉन्ग वीकेंड, प्लान करें छुट्टियों की ट्रिप

अच्छी नींद आती है

नींद संबंधी दिक्कतें भी मेडिटेशन के माध्यम से बेहतर हो सकती हैं। माइंडफुलनेस बेस्ड मेडिटेशन की जाए तो इससे रिलैक्स्ड महसूस होता है। जो लोग ध्यान लगाते हैं यानी मेडिटेशन करते हैं उनकी स्लीप साइकिल बेहतर होने लगती है, टेंशन कम होती है, शरीर रिलैक्स्ड महसूस होता है और चैन की नींद लेने में मदद मिलती है।

read more: जनवरी में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? शुभ मुहूर्त और दान-पुण्य का महत्व

 

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर केवल सामान्य जानकारी के लिए है, आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Exit mobile version