Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पीएम केयर्स फंड में पड़े हैं 8,452 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के समय पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी। अब इसमें 8,452 करोड़ रुपए पड़े हैं। पिछले करीब दो साल से इस फंड का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। कोराना के समय कई उपकरण खरीदने में इस फंड के पैसे का इस्तेमाल हुआ था। इस फंड में साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए होने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें इतने पैसे पड़े हैं और बाढ़ व दूसरी आपदा से प्रभावित लोगों की मदद नहीं की जा रही है।

बहरहाल, मंगलवार को इस फंड के बारे में जानकारी जारी आई है, जिसके मुताबिक 2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30 फीसदी घट कर करीब 479 करोड़ रुपए रहा। विदेशी दान में भी कमी आई। यह 18 फीसदी कम होकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। इसकी ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में पीएम केयर्स फंड में कुल रकम 7,173 करोड़ रुपए थी। 2025 में यह 8,452 करोड़ रुपए हो गई।

Exit mobile version