PM CARES Fund

  • अनुत्तरित प्रश्न, नए सवाल

    कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए 2022-23 में 346 करोड़ रुपये जारी किए गए थे, लेकिन बाद में ये रकम 2023-24 में 15 करोड़ 2024-25 में महज 88 लाख रुपये रह गई। आखिर क्यों? यह स्वागतयोग्य है कि पीएम केयर्स फंड की 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट सरकार ने देर से ही, लेकिन जारी कर दी है। लेकिन इस रिपोर्ट से कुछ सवालों के जवाब नहीं मिले, जबकि कुछ नए प्रश्न खड़े हो गए हैँ। मसलन, अमल करने वाली एजेंसियों ने 324 करोड़ रुपये का रीफंड किया। केंद्र को पारदर्शिता समर्थक कार्यकर्ताओं के इस प्रश्न का उत्तर दना चाहिए...

  • पीएम केयर्स फंड में पड़े हैं 8,452 करोड़ रुपए

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के समय पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी। अब इसमें 8,452 करोड़ रुपए पड़े हैं। पिछले करीब दो साल से इस फंड का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। कोराना के समय कई उपकरण खरीदने में इस फंड के पैसे का इस्तेमाल हुआ था। इस फंड में साढ़े आठ हजार करोड़ रुपए होने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि इसमें इतने पैसे पड़े हैं और बाढ़ व दूसरी आपदा से प्रभावित लोगों की मदद नहीं की जा रही है। बहरहाल, मंगलवार को इस फंड के...

  • पीएम केयर्स फंड पर सवाल नहीं पूछना है

    संसद में पिछले एक दशक से लोकतंत्र का स्पेस लगातार सिकुड़ता जा रहा है। सरकार ने लोकसभा में उपाध्यक्ष चुनने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पिछली लोकसभा में पांच साल उपाध्यक्ष नहीं रहा और इस लोकसभी के भी दो साल होने जा रहे हैं। संसदीय समितियों का कामकाज सीमित कर दिया गया है। प्रवर समिति और संयुक्त संसदीय समिति भी अपवाद के लिए भी बनती हैं। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों पर लगातार विपक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि वे विपक्ष की बात नहीं सुनते हैं। जिन मुद्दों पर बोलने से विपक्ष को रोका जाता...