Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

खड़गे, खेड़ा सहित 14 निर्विरोध जीते

नई दिल्ली। राज्यसभा की 24 सीटों के लिए हो रहे दोवार्षिक चुनाव और दो सीटों के उपचुनाव में से 14 सीटों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा सहित 14 लोग निर्विरोध जीते हैं। इनके सामने कोई और उम्मीदवार नहीं था यानी 14 सीटों के लिए 14 ही उम्मीदवार थे। इनमें 10 भाजपा और चार कांग्रेस से जीते हैं।

चुनाव जीतने वालों में कर्नाटक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा का नाम शामिल है। वहीं, राजस्थान से भाजपा के सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। इसके अलावा गुजरात से भाजपा के सभी चार राज्यसभा उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। मध्य प्रदेश से भाजपा के रजनीश अग्रवाल, तरुण चुघ और महेश केवट की जीत हुई है।

Exit mobile version