Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अगले 20 साल के एजेंडे पर जोर

नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के 18वें सम्मेलन की मेजबानी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भविष्य की रणनीति बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सदस्य देशों को अगले 20 साल का एजेंडा बनाना चाहिए। साथ ही उन्होंने इसके साथ ही अगले 20 साल के एजेंडे और अहम फैसलों पर अमल की स्थायी व्यवस्था बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत में सभी सदस्य देशों का स्वागत किया। उन्होंने अपने भाषण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई, साइबरस्पेस, अंतरिक्ष और बायोटेक्नोलॉजी के नियम तय करने में विकासशील देशों की बराबर भागीदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुझाव देते हुए कहा कि युवा राजनयिकों और नीति निर्माताओं को बातचीत और कानून की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। उन्होंने मुसीबत में फंसे नाविकों को इलाज, परिवार से संपर्क और सुरक्षित निकालने के लिए देशों के बीच नेटवर्क बनाने की बात भी कही। मोदी ने कहा, ‘दुनिया का भविष्य साझा है तो उसे तय करने का अधिकार भी सभी देशों के पास होना चाहिए’।

Exit mobile version