Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ईरान पर बड़ी घोषणा हो सकती है

Trump Announces Boycott Of G-20 Summit In South Africa

नई दिल्ली/वॉशिंगटन। ईरान को लेकर अमेरिका कोई बड़ी घोषणा कर सकता है। दोनों देशों के बीच युद्धविराम बढ़ाने और स्थायी समझौते की वार्ता चल रही है। हालांकि इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें ईरान के एक जहाज को अमेरिकी ड्रोन नष्ट कर रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने तस्वीर के साथ ‘आडियोस’ यानी अलविदा भी लिखा है। दूसरी और भारत के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि कुछ ही घंटों में ईरान को लेकर बड़ी खबर आ सकती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में रुबियो ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल न कर सके। उन्होंने होर्मुज की खाड़ी में जहाजों को निशाना बनाने की ईरान की धमकियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि होर्मुज कि खाड़ी किसी एक देश की संपत्ति नहीं है। यह दुनिया का अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा है कि यह कहना बेतुका है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसा कोई कमजोर समझौता करेंगे, जिससे ईरान की परमाणु ताकत और बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि ट्रंप की यह प्रतिबद्धता किसी को भी नहीं भूलनी चाहिए कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा।

इस बीच अमेरिकी मीडिया में अमेरिका और ईरान के बीच बड़ा समझौता होने की खबर सामने आई है। अमेरिकी वेबसाइट ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश 60 दिन के युद्धविराम विस्तार वाले समझौते के बेहद करीब पहुंच गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस समझौते के तहत होर्मुज की खाड़ी को फिर से खोला जाएगा, ताकि जहाजों की आवाजाही सामान्य हो सके। ईरान इस दौरान होर्मुज में लगाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने पर सहमत हो सकता है। इसके बदले अमेरिका ईरान के बंदरगाहों पर लगी रोक में ढील देगा और कुछ प्रतिबंधों में राहत देकर ईरान को खुलकर तेल बेचने की इजाजत दे सकता है।

Exit mobile version