बदल गया शक्ति संतुलन
दुनिया में लगभग एक तिहाई ऊर्जा एवं अन्य जरूरी चीजों का नौवहन होरमुज और बाब-ए-मंदब जलमार्गों से होता है। यानी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के नौवहन पर ईरान और अंसारुल्लाह ने लगभग निर्णायक प्रभाव जमा लिया है। यमन में अंसारुल्लाह (हूती) की ताजा कामयाबियों ने पूरे खाड़ी क्षेत्र के समीकरण में बड़ा बदलाव ला दिया है। सऊदी अरब समर्थित कथित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार से अंसारुल्लाह बागियों ने यमन के पूरे लाल सागर तट और बाब-अल मंदब जलडमरूमध्य को छीन लिया है। यानी अब यमन के पश्चिमी तटीय इलाकों और रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण द्वीपों- मैयून/ पेरिम, हानीश द्वीप...