Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

एयर इंडिया का विमान टर्बुलेंस में फंसा, कई घायल

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान एआई 2379 मंगलवार को टर्बुलेंस में फंस गई थी। बताया जा रहा है कि तेज हवा के झटकों में फंसा विमान कई बार पलटा और अचानक तीन फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को सुबह साढ़े 11 बजे दिल्ली हवाईअड्डे पर बजे सुरक्षित उतार लिया। परंतु टर्बुलेंस की वजह से विमान के कई यात्री बुरी तरह घायल हुए। विमान में 134 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की ओर से बताया गया है कि घटना में 11 यात्री और चालक दल के चार सदस्यों सहित 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को दिल्ली हवाईअड्डे के मेडिकल सेंटर में प्राथमिक चिकित्सा दी गई और सात घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पहले एयर इंडिया की ओर से बताया गया था कि सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

बहरहा, विमान में सवार एक यात्री ने दावा किया कि उड़ान भरने के करीब डेढ़ घंटे बाद तेज झटके लगने लगे। सुबह का समय था और ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक विमान जोर से हिलने लगा और दो से तीन मिनट तक पलटी खाता रहा। डीजीसीए ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version