Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हवा में बंद हुआ विमान का इंजन

Kolkata, Jun 17 (ANI): An Air India flight operating from San Francisco to Mumbai, with a scheduled stop in Kolkata, underwent a mandatory post-landing inspection upon arrival, in Kolkata on Tuesday. During the course of this routine check, a technical issue was suspected. As a precautionary measure, all passengers were safely deplaned. (Public Relations, Kolkata airport/ANI Photo)

नई दिल्ली। दिल्ली से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के एक विमान का इंजन हवा में बंद हो गया। दूसरे इंजन के सहारे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खबरों के मुताबिक एयर इंडिया की उड़ान एआई 887 का दाहिना इंजन टेकऑफ के बाद बंद हो गया। उसमें ऑयल प्रेशर जीरो हो गया था। इसके चलते उसे दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा।

बोइंग के इस विमान ने सोमवार की सुबह छह बज कर 10 मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी और छह बज पर 50 मिनट पर इसे वापस दिल्ली हवाईअड्डे पर लैंड कराया गया। गौरतलब है कि दो इंजन वाले विमान एक इंजन के जरिए सुरक्षित लैंड कर सकते हैं। इसलिए इसे तुरंत ही लौटाने का फैसला किया गया।

विमान में यात्री और चालक दल सहित 335 लोग सवार थे। इन सभी को दूसरे विमान से भेजे जाने की व्यवस्था की गई। नागरिक विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया से इस बारे में डिटेल रिपोर्ट मांगी है। साथ ही नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए को पूरी जांच करने का निर्देश दिया है।

Exit mobile version