Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

ममता से मिल कर अखिलेश ने जताया समर्थन

Lucknow, Jun 06 (ANI): Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav addresses a press conference, at the party office in Lucknow on Friday. (ANI Photo)

कोलकाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तीन महीने में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी से मिल कर अखिलेश यादव ने उनके प्रति अपनी पार्टी का समर्थन जताया और कहा कि देश में सिर्फ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रही हैं। उनका यह बयान कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा पश्चिम बंगाल में अब सिर्फ सम्मानजनक हार की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी। अखिलेश ने राज्य सचिवालय में ममता बनर्जी से मुलाकात की। उनके साथ सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा भी मौजूद थे। बैठक करीब 40 मिनट चली। इसके बाद अखिलेश ने कहा कि ममता बनर्जी जिस तरह भाजपा का मुकाबला कर रही हैं, वही सही तरीका है।

कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के खिलाफ बने ‘इंडिया’ ब्लॉक में शामिल कई दलों को कांग्रेस के रवैए से पहले भी शिकायत रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में ममता को जनता का समर्थन मिलता रहेगा और सपा भी तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया चला रही है। इसका मकसद देश की धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था को कमजोर करना है।

Exit mobile version