Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमेरिका ने नष्ट किए अपने विमान

F-35 fighter jet

नई दिल्ली। अमेरिका ने अपने पायलट तो बचा लिए लेकिन उसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। उसे अपने दो विमान नष्ट करने पड़े। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की सीमा में फंसे लड़ाकू विमान एफ-15ई के अमेरिकी एयरमैन और कमांडो को निकालने के लिए भेजे गए दो ट्रांसपोर्ट विमान वहीं फंस गए थे। इसके बाद अमेरिका को तीन नए विमान भेजने पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में अमेरिकी सेना ने उन फंसे हुए ट्रांसपोर्ट विमानों को उड़ा दिया, ताकि उनकी तकनीक ईरान के हाथ न लगे।

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिकी पायलट को सफलतापूर्वक निकाल लेने के राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि बचाव अभियान फेल हो गया और अमेरिकी विमान व हेलीकॉप्टर मार गिराए गए। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी सेना ने अपने कमांडो भेज कर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया। उन्होंने बताया था कि पायलट घायल है, लेकिन खतरे से बाहर है।

Exit mobile version