Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

भारत पर फिर टैरिफ लगा सकता है अमेरिका

Trump Announces Boycott Of G-20 Summit In South Africa

नई दिल्ली। अमेरिका एक बार फिर भारत और कुछ अन्य देशों पर टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है। उससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन सहित 16 प्रमुख कारोबारी साझेदारों के खिलाफ ट्रेड टैरिफ एक्ट 1974 के सेक्शन 301 के तहत जांच करा रहा है। अगर इस जांच में पता चलता है कि इन देशों ने अपने यहां सामान बना कर अमेरिका में डंप किया या किसी दूसरे तरह की व्यापारिक गड़बड़ी की है तो वह टैरिफ लगा सकता है।

सेक्शन 301 अमेरिका को उन देशों पर एकतरफा टैक्स बढ़ाने की शक्ति देता है, जो उसकी कंपनियों को नुकसान पहुंच रहे हो। गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ को अवैध बता कर से रद्द कर दिया था। उसके बाद, ट्रंप प्रशासन अब नए कानूनी रास्तों से टैरिफ का दबाव वापस बनाने की तैयारी में है।

अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीयर के मुताबिक, इस जांच के कारण इस साल गर्मियों तक भारत, चीन, यूरोपीय संघ और मैक्सिको जैसे देशों पर नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं। ट्रंप प्रशासन ने 16 व्यापार साझीदारों के खिलाफ जांच शुरू की है। इनमें भारत, चीन, यूरोपीय संघ, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं।

Exit mobile version