Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

अमूल, मदर डेयरी ने दूध महंगा किया

Ahmedabad, Feb 22 (ANI): Prime Minister Narendra Modi inspects an exhibition by Amul during the Golden Jubilee Celebrations of the Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation, in Ahmedabad on Thursday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव खत्म होते ही चौतरफा महंगाई बढ़ने लगी है। दूध की देश की सबसे बड़ी कंपनियों अमूल और मदर देयरी ने बुधवार को दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नए दाम गुरुवार से लागू होंगे। पहले अमूल ने दो रुपए कीमत बढ़ाने का ऐलान किया और उसके थोड़ी देर बाद ही मदर डेयरी ने भी अपने सभी प्रकार के दूध की कीमत बढ़ा दी।

गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मुताबिक, अमूल दूध के प्रमुख वेरिएंट और पैक पर कीमतें बढ़ाई गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी ढाई से साढ़े तीन फीसदी के बीच है। मई 2025 के बाद पहली बार दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पशु आहार, पैकेजिंग और ईंधन की लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया गया।

दाम बढ़ाए जाने के बाद अमूल डेयरी का ताजा दूध 55 रुपए से 57 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा, जबकि गोल्ड पैक की कीमत 68 से बढ़ कर 70 रुपए हो जाएगी। दूसरी ओर मदर डेयरी के टोन्ड मिल्क की कीमत 58 से बढ़ कर 60 रुपए  और फुल क्रीम दूध की कीमत 70 से बढ़ क 72 रुपए लीटर हो जाएगी।

Exit mobile version