मदर डेयरी का दूध चार रुपए लीटर महंगा हुआ
नई दिल्ली। अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत बढ़ा दी है। बुधवार को मदर डेयरी और पराग ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की। अब मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध चार रुपए लीटर महंगा मिलेगा। दूध की अन्य श्रेणियों की कीमत दो रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। नई कीमतें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने बताया है कि दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला किया गया है। इससे पहले अमूल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी की थी। अब मदर डेयरी ने दिल्ली और एनसीआर में...