Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रदूषण पर प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के छात्र संगठन आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने अब प्रदूषण के मसले पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। पेपर लीक और कथित वोट चोरी के बाद अब वे प्रदूषण पर प्रदर्शन करेंगी। नेहा बोरा ने सोमवार, 16 नवंबर को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय का घेराव करने जाएंगी। बताया जा रहा है कि नेहा बोरा ने वायु प्रदूषण के मसले पर भूपेंद्र यादव से मिलने का समय मांगा था। लेकिन उनको समय नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन का ऐलान किया।

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके में इस साल दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। दिवाली के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई लगातार बेहद खराब या गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। एक्यूआई तीन से चार सौ के बीच है। बहरहाल, नेहा बोरा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सोमवार (16 नवंबर) को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर पहुंच रही हूं’। उनके साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता और जलवायु परिवर्तन पर काम करने वाले लोग भी शामिल होंगे।

Exit mobile version